---Advertisement---

Viral Video: गर्लफ्रेंड संग मौज उड़ाने पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने दिया शादी का ट्रीटमेंट, सुनते ही प्रेमी का बिगड़ा मानसिक संतुलन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आधी रात लड़की के घर में घुसे प्रेमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों ने पहले तो लड़के को पीटा फिर उसे शादी करने के लिए जब कहा तो वो तुरंत बेहोश हो गया। अब यही वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 8, 2026 5:50 अपराह्न | Updated: मई 9, 2026 11:26 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार के नाम पर अकसर लोग अपने पार्टनर का इस्तेमाल करते हैं या फिर धोखा देते हैं। इस तरह की स्थिति से कई लोग गुजरते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने पार्टनर को पाने के लिए दुनिया से लड़ जाते हैं और वो सबकुछ कर जाते हैं, जिनकी कोई कल्पना तक नहीं करता है। लेकिन ये वायरल वीडियो थोड़ा सा हटकर है। इसमें युवक ने दुनिया का सबसे बड़ा रिस्क लेते हुए रात के अंधेरे में लड़की के घर जाना चुना, लेकिन तभी  वो पकड़ा गया। इसके बाद परिजनों ने जैसे ही उससे अपनी बेटी की शादी कराने की बात कही वैसे ही वो चारों खाने चित होकर बेहोश हो गया। पिटाई से ज्यादा शादी ने उस पर असर किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग काफी दंग हैं।

क्या हुआ जब शादी के नाम पर बेहोश हुआ प्रेमी?

गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड के बीच विलेन बने परिजनों का ये वायरल वीडियो एक्स पर ROHIT SINGH नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी के साथ सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘रात में प्रेमिका के साथ रंगे हाथो पकड़ने पर लड़की के घरवाले ने पहले पिटाई किया फिर सब शादी का मुद्दा उठाया प्रेमी अब बेहोश होने का नाटक कर रहा है, साथ में सोने के कोई दिक्कत नही लेकिन शादी करने में दिक्कत हो रहा है घरवाले क्या बोलेंगे सोचेगा आजकल का प्यार का कड़वा सच्चाई यही है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, परिजन लड़के से अपनी बेटी की शादी करने को बोल रहे हैं। लेकिन वो जैसे ही इस बात को सुनता है बेसुध होकर गिर जाता है। इस दौरान युवती के घरवाले उसे उठा रहे हैं। लेकिन युवक की हालत को देखकर ऐसा लग रहा है कि, मानों उसे किसी  ने बिजली का झटका दे दिया हो।

Viral Video  देख यूजर्स ने उठाए सवाल

आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचे इस प्रेमी का वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  8 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 20 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘शादी करने में हालत खराब हो गई’। दूसरा लिखता है , ‘प्रेमिका बनाकर शादी करने में क्यों दिक्कत है’? तीसरा लिखता है, ‘आज कल ये सबकुछ बहुत ज्यादा हो रहा है’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Ahmedabad Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026