---Advertisement---

Viral Video: ‘लड़कियां पैदा करना…’ बेटी के लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर पैरेंट्स ने रखी ये शर्त, फिर औलाद ने जो किया वह देख भड़के यूजर्स

Viral Video: लड़की के लिव इन रिलेशनशिप के बारे में माता-पिता को जब पता चला तब उन्होंने एक ऐसी शर्त की जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और वीडियो को देखकर बहस शुरुआत हो गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 3:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज के समय में नए-नए रिश्तों के रूप और नाम देखे जा रहे हैं और इनमें से लोगों के बीच लिव इन रिलेशनशिप काफी ट्रेंडी बन गया है। जहां लोग शादी से पहले साथ रहना अपना अधिकार समझते हैं। वहीं इस सबके बीच यह भी सच है कि पेरेंट्स इस तरह के रिश्ते को मंजूरी नहीं देते हैं। हालांकि इस सबसे परे अगर वायरल वीडियो की बात करें तो यहां लड़की ने कुछ ऐसा कहा जो आपको चकित कर सकता है। लड़की का कहना है कि जब उसके लिव इन रिलेशनशिप के बारे में उनके माता-पिता को पता चला तब उन्होंने सिर्फ एक शर्त रखी। आइए जानते हैं वायरल वीडियो में क्या है।

Viral Video में देखें लिव इन रिलेशनशिप को लेकर लड़की के माता पिता ने किया ऐसे रिएक्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News Today (@newstodaypage)

वायरल वीडियो में लड़की यह कहती हुई नजर आती है कि जब उसके माता-पिता को लिव इन रिलेशनशिप के बारे में पता चला तब उन्होंने कहा कि तुम्हें जो करना है करो लेकिन इस बारे में किसी और को पता नहीं चलना चाहिए। निश्चित तौर पर एक माता-पिता ने जिस तरह रिलेशनशिप को मंजूरी दी और सोशल मीडिया पर इसने बहस को जन्म दिया है। इस सबसे हटकर लड़की ने आगे जो किया वह जानकर आपको हैरानी हो सकती है।

वायरल वीडियो को देख क्यों लोगों का घुमा दिमाग

वहीं इस वायरल वीडियो में लड़की यह भी कहती है कि माता-पिता की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने इसका व्लॉग बनाकर यूट्यूब पर डाल दिया। माता पिता ने गुप्त रखने की बात की थी लेकिन उस लड़की के खुलासे को जानकर सोशल मीडिया पर यूजर्स बिफर उठे हैं और कड़ी आलोचना कर रहे हैं। वही इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा शायद इसलिए पहले लोग लड़कियां पैदा करने से घबराते थे। तो एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों का कुछ नहीं हो सकता है।

वहीं अलग-अलग यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और सही गलत की बहस कर रहे हैं। जहां तक बात करें newstodaypage इंस्टाग्राम पर वीडियो की तो इसे 124000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026

Gurugram Viral Video

अगस्त 9, 2026

Mahesh Babu

अगस्त 9, 2026

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026