---Advertisement---

Viral Video: कटे हाथ से लोगों की जुल्फें संवारता बूढ़ा आदमी कैमरे में कैद, देखें कैसे रोने की जगह मेहनत को चुना?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बूढ़े आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसका एक हाथ कटा हुआ है। लेकिन इसके बाद भी लोगों की हेयर कटिंग कर रहा है। वीडियो को देख  लोग भावुक हो गए हैं। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 7, 2026 4:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों के साथ जब उनकी इच्छा के अनुसार चीजें नहीं होती हैं तो वो अकसर तकदीर को कोसने लगते हैं। लेकिन वहीं, कुछ लोग विकलांग होने के बाद भी जिंदगी खुशी-खुशी इज्जत से जीते हैं और दूसरे लोगों को भी मोटिवेट करते हैं। एक ऐसे ही बूढ़े आदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक  हाथ कटने के बाद भी हार नहीं माना और दूसरे हाथ से हेयर कटिंग करने लगा। बूढ़े आदमी के इस जज्बे को गरीबी और विकलांगता भी नही रोक सकी। जिस तरह से वो सिर्फ एक ही हाथ से बालों की कटिंग कर रहा है, उसे देख लोग सलाम कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि, हुनर इस बुरे वक्त पर भारी पड़ रहा है।

एक हाथ से बाल काटता बूढ़ा आदमी कैमरे में कैद

बूढ़े बाबा का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है, लेकिन इसे छपरा जिला नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में बूढ़े आदमी के जज्बे को सलाम करते हुए लिखा है, ‘जहाँ लोग छोटी सी मुश्किल में किस्मत को कोसने लगते हैं, वहाँ यह शख्स अपने एक ही हाथ से दूसरों का चेहरा निखार कर अपनी तकदीर खुद लिख रहा है। इनके हुनर को सलाम और इनके कड़े परिश्रम को प्रणाम!’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, बूढ़े आदमी का एक हाथ कटा हुआ है। वो दूसरे आदमी का उसी हाथ की मदद से बालों को बहुत अच्छी तरह से काट रहा है। बूढ़े व्यक्ति का टेलेंट और जज्बा लोगों को तारीफ करने को मजबूर कर रहा है। वो विकलांग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video यूजर्स का दिल छू रहा

बुरे वक्त को मात देते इस आदमी का वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  7 मई को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 24000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के दिल छूने वाले कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यही तो बात है रियल मेन कभी हार नहीं मानता है’। दूसरा लिखता है,’ जिंदगी हर कदम जंग है जो वो लड़ रहा है’। तीसरा लिखता है, ‘हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी’।  इस बूढ़े आदमी की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Ahmedabad Viral Video

सितम्बर 25, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 25, 2026