---Advertisement---

Amroha Viral Video: स्कूल में बुर्का पहन लड़कों ने किया ‘धुरंधर’ के गाने पर बेहूदा डांस, यूपी पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Amroha Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बुर्का पहनकर 'धुरंधर' के गाने पर बेहूदा डांस कर रहे हैं। जिसके बाद यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 31, 2025 1:19 अपराह्न | Updated: जनवरी 1, 2026 2:20 अपराह्न

Amroha Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Amroha Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर कुछ युवकों ने बुर्का पहनकर धुरंधर के गाने पर डांस किया है। वो जिस तरह के स्टेप्स कर रहे थे वो बहुत ही बेहूदा थे। जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से आपत्ति जताई गई। इसके बाद यूपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन ले लिया है। ये वीडियो अमरोहा के किसी स्कूल का बताया जा रहा है। जिसकी वजह से काफी विवाद हो रहा है।

अमरोहा के स्कूल में बुर्का पहनकर लड़कों ने किया विवादित डांस

धुरंधर फिल्म के गाने पर बुर्का पहनकर डांस करते युवकों के वायरल वीडियो को Piyush Rai नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट क्या गया है। कैप्शन से पता चलता है कि, ये वीडियो किसी स्कूल के फंक्शन का है।

देखें वीडियो

इसमें देखा जा सकता है कि, कुछ युवक बुर्का पहने हुए हैं वो धुरंधर फिल्म के अरेबिक डांस पर बहुत ही बेहूदा और आपत्तिजनक डांस स्टेप्स कर रहे हैं। स्कूल के अंदर इस तरह की परफॉर्मेंस देख विवाद खड़ा हो गया है। लड़कों के द्वारा किए गए इस विवादित डांस पर पुलिस ने इसीलिए एक्शन भी ले लिया है।

Amroha Viral Video पर यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

अमरोहा पुलिस ने एक्शन की कार्रवाई के बारे में वीडियो के कमेंट के नीचे जानकारी देते हुए लिखा, ‘उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रभारी थाना नौगावां सादात को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।’ कुछ लोग धार्मिक कपड़ों का मजाक उड़ाने का आरोप लड़कों पर लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 11, 2026

Belly Fat Burner

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Rajasthan Viral Video

अप्रैल 10, 2026

Weight Loss

अप्रैल 10, 2026

Viral Video

अप्रैल 10, 2026