---Advertisement---

Amroha Viral Video: गरीब चाय वाले को कूटकर बुरे फंसे पुलिसवाले, पावर दिखाने के चक्कर में नपे, देखें वीडियो

Amroha Viral Video: सोशल मीडिया पर अमरोहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसवालों के द्वारा गरीब खोखे वाले को पीटा जा रहा है. इस घटना के अमरोहा वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2025 3:49 अपराह्न

Amroha Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Amroha Viral Video: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कुछ पुलिसवालों के द्वारा गरीब चायवाले को पीटने का मामला सामने आया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों पर एक्शन ले लिया है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चाय वाले को कुछ पुलिसवाले पीट रहे हैं, इस तरह के आरोप लगे हैं। ये घटना रात के समय की है. वीडियो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया है जिसमें वो बता रहा है कि, बिना कारण मारपीट की जा रही है.

चायवाले के साथ मारपीट करना पुलिसवालों पर पड़ा भारी

इस Amroha Viral Video को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा है कि, “यूपी : अमरोहा जिले में पुलिसवालों ने चाय विक्रेता शमशुद्दीन, बेटे शाकिब और शहादत को बुरी तरह पीटा। कहा जा रहा है कि पुलिसवाले नशे में थे और सामान लेने को लेकर विवाद हुआ था। सिपाही राहुल भाटी और विजय सस्पेंड हुए। दरोगा आकाश कुमार, सिपाही राहुल राणा, दीपक तोमर लाइन हाजिर किए।”

वीडियो में कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं. पुलिसवालों ने वर्दी नहीं पहनी हुई है. जमकर बवाल करने वाले इस पुलिसकर्मियों पर एक्शन हो गया है.

Amroha Viral Video पर पुलिस का एक्शन

चायवाले पिता और बेटे के साथ मारपीट करने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की जानकारी खुद Amroha Police की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई है.

जिसमें लिखा है “दिनांक 08.08.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 07.08.2025 की रात्रि को थाना रजबपुर पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा सडक किनारे स्थित एक खोखा संचालक से मारपीट की गई है । प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई जिसमें आरक्षी राहुल भाटी व आरक्षी विजय को प्रथम दृष्टा दोषी पाया गया व तीन अन्य पुलिसकर्मी उ0नि0 आकाश कुमार, आरक्षी राहुल राणा व आरक्षी दीपक तोमर को भी कार्य में लापरवाही करना पाया गया। जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा तत्काल प्रभाव से आरक्षी राहुल भाटी व आरक्षी विजय को निलंबित किया गया व उ0नि0 आकाश कुमार,आरक्षी राहुल राणा व आरक्षी दीपक तोमर को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को प्रदान की गई है ।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

जून 26, 2026

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026