---Advertisement---

Animal Video: आश्चर्यजनक! बिजली की रफ्तार से मगरमच्छ ने बनाया जंगली सूअर को शिकार, नजारा देख कांप गए कुत्ते

Animal Video: इस एनिमल वीडियो में मगरमच्छ ने सूअर को अपना शिकार बनाया। इस दौरान मौजूद कुत्ते हैरान रह गए क्योंकि इस अटैक के बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। आइए देखते हैं यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2024 7:00 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: मगरमच्छ के सामने अगर कोई शिकार आ जाए तो उसका बचना लगभग असंभव ही होता है। शायद यही वजह है कि उसे पानी का दैत्य कहा जाता है। पानी में वह राज करता है और ऐसे में सामने अगर कोई शिकार खुद आ जाए तो आलम क्या होगा यह बताने की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ एक वीडियो में जहां जंगली सूअर को मगरमच्छ ने चीते की रफ्तार से इस तरह अपना शिकार बनाया कि जंगली कुत्ते कांप जाते हैं और वह डरकर पीछे हट गए। इस Animal Video को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

Animal Video में जंगली सुअर के साथ हुआ कुछ ऐसा

12 सेकंड के इस वीडियो को देख आपको पूरा का पूरा वाक्या समझ में आ जाएगा। यहां आप देख सकते हैं कि एक जंगली सूअर पानी पी रहा होता है। इस दौरान वह मगरमच्छ के अटैक से अनजान होता है जहां जंगली सूअर अपनी दबंगई दिखाते हुए पानी पी रहा होता है। मगरमच्छ अचानक उस पर अटैक करके उसे पानी के अंदर खींच कर ले जाता है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ते की भीड़ जमा होती है और वह भी इस नजारे को देखकर सन्न रह जाते हैं।

Animal Video का अंत देख चौंक जाएंगे आप

जहां पहले कुत्ते जंगली सूअर को पानी पीते हुए देखते हैं। जब जंगली सूअर का नजर कुत्ते पर जाता है और वह आगे बढ़ने ही वाला होता है तभी पीछे से आकर मगरमच्छ ने उसे अपना निशाना बना लिया। उसे घसीटते हुए पानी के अंदर लेकर चला जाता है। इसे देखने के बाद कुत्ते चौक जाते हैं और वे पीछे हट जाते हैं। इस वीडियो का अंत जो हुआ वह वाकई चौका देने के लिए काफी है।

Animal Video देख क्या कह रहे हैं लोग

https://twitter.com/Chutki_here/status/1863805688587460659

@TheBrutalNature एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों मगरमच्छ की स्पीड को लेकर बात कर रहे हैं।एक यूजर ने कहा बेचारा सूअर तो दूसरे ने कहा आज कुत्ते का दिन था। एक ने लिखा खतरनाक तो दूसरे ने कहा ओएमजी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026