---Advertisement---

Animal Video: हदें पार! पुचकारने के बाद भी नहीं पिघला भैंसा, फिल्मी स्टाइल में आदमी को रगड़-रगड़ के धोया

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक भैंसे का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह आदमी पर बार-बार हमला कर रहा है। ये वीडियो काफी डरा देने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 25, 2024 5:15 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: जानवर का कब मूड खराब हो जाए और वो हमला कर दे कोई नहीं जानता है? सोशल मीडिया पर अकसर पालतू जानवरों के हमलों के खौंफनाक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोग काफी हैरत में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही Animal Video इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें एक भैंसा (Buffalo) बेरहमी से आदमी को मार रहा है। हैरत की बात ये है कि, आदमी खुद को बचाने के लिए भैंसे को पुचकार भी रहा है लेकिन, उसके बाद भी वो जमीन पर रगड़-रगड़ कर उसे मार रहा है।

भैंसे (Buffalo) ने किया आदमी पर हमला

इस घटना के वायरल वीडियो (Viral Video) को 92nn1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 दिन पहले ही अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी को दीवार पर जोर का धक्का भैंसा देता है और उसके बाद अपने सींगों से रगड़-रगड़कर मारना शुरु कर देता है। एक बार मारने के बाद भैंसा रुक जाता है। इस दौरान आदमी डरते हुए डंडे के सहारे से उठता है और भैंसे को पुचकारता है ।आदमी के ऐसा करने से भैंसा पीछे होने लगता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि, आदमी बच जाएगा लेकिन, तभी अचानक से भैंसा दौड़कर आता है और फिर दीवार पर रगड़ते हुए आदमी पर हमला कर देता है। इस दौरान आदमी की हालत काफी खराब हो जाती है। भैंसा हमला करने के बाद वहां से चला जाता है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। ये घटना कब और कहां की है , इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Animal Video विचलित कर रहा

Animal Video को 92nn1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 1500 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहें। अधिकतर यूजर्स इस आदमी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। ये वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026