---Advertisement---

Animal Video: कुत्ते की हिम्मत के आगे चित हुआ तेंदुआ, देखें कैसे गर्दन पकड़ने के बाद भी नहीं बना सका निवाला?

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते (Dog) और तेंदुए (Leopard) की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ इस कुत्ते को मारने वाला ही होता है तभी कुछ ऐसा होता है कि, बाजी पलट जाती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 28, 2024 1:44 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: वैसे तो जंगल में कई विशालकाय और खूंखार जानवर होते है, लेकिन तेंदुए (Leopard) की गिनती एक ऐसे जानवर के रुप में होती है जो कि, चतुर के साथ काफी फुर्तीला और तेज होता है। तेंदुए के शिकार करते हुए आए दिन वीडियो वायरल (Leopard Attack Viral Video) होते रहते हैं। ये सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींचते हैं। तेंदुए का एक ऐसा ही (Viral Video) एक्स पर काफी चर्चा में है। इसमें वह एक कुत्ते पर हमला करता है और गर्दन पकड़ लेता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि, अब ये कुत्ता (Dog) नहीं बचेगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह से सारी बाजी पलट जाती है और तेंदुए को खाली हाथ लौटना पड़ता है। ये Animal Video काफी हैरान कर रहा है।

तेंदुए (Leopard) और कुत्ते (Dog) की लड़ाई का हैरतअंगेज वीडियो

इस (Leopard Attack Viral Video) को Crazy viral clips of humans and animals नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक तेंदुए घर के बाहर से कुत्ते को दबोच लेता है। इस दौरान वह उसकी गर्दन को पकड़ लेता है। कुत्ता खुद को बचाने के लिए तड़प रहा है और हाथ-पैर भी मार रहा है लेकिन, वो खुद को तेंदुए से नहीं बचा पा रहा है। तभी अचानक से चमत्कार होता है और कुत्ता अपनी गर्दन तेंदुए से बचाने में कामयाब हो जाता है, जिसके बाद तेंदुए को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऐसा बहुत ही कम होता है जब तेंदुए के मुंह से कोई कुत्ता बचकर निकल जाए। ये लड़ाई वहां पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। ये घटना कब और कहां की है, इसको लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Animal Video में कुत्ते (Dog) ने हिम्मत से जीती जंग

इस कुत्ते (Dog) और तेंदुए (Leopard) की लड़ाई के Animal Video को Crazy viral clips of humans and animals नाम के एक्स अकाउंट पर 21 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस लड़ाई में कुत्ता अपनी हिम्मत से जीता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026