---Advertisement---

Animal Video: मनमोहक सनातन संस्कृति! एलिफेंट के जन्मदिन पर शानदार उत्सव, लजीज भोग का लुत्फ उठाते दिखे गजानंद

Animal Video: सनातन धर्म की खूबसूरती का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाथी के बच्चे का शानदार जन्मदिन मनाते हुए लोग दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2024 1:38 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 3, 2024 6:35 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: सनातन धर्म में हाथी को महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे शगुन के तौर पर देखा जाता है। कई जगह पर हाथी की पूजा भी की जाती है और इस सब के बीच हाथी के जन्मदिन पर लोगों के बीच गजब उत्साह देखने को मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Animal Video में आप देख सकते हैं कि हाथी के बच्चे के जन्मदिन को शानदार तरीके से लोग मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है और हैप्पी बर्थडे टू यू गाते लोग नजर आ रहे हैं।

Animal Video में हाथी के बच्चे का शानदार जन्मदिन मनाते दिखे लोग

एनिमल वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक हाथी के आगे फल और कई खान की चीज परोसकर रखे गए हैं। उनके आसपास लोगों की भीड़ मौजूद है जो हाथी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहे हैं। इस दौरान सबके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और हाथी भी अपने इस खास उत्सव को एंजॉय कर रहा है। x चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “सनातन संस्कृति के आकर्षण को देखिए जहां एक बेबी हाथी का जन्मदिन भी एक दिव्य उत्सव बन जाता है।”

Animal Video पर लोग लुटा रहे खूब प्यार

@iAkankshaP x चैनल के इस Animal Video को 17000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इसे बहुत सुंदर और अद्भुत बता रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा हैप्पी बर्थडे गजानंद जी की तो दूसरे ने कहा बड़ा ही शानदार तरीके से उत्सव मनाया जा रहा है यही है सनातन धर्म। एक ने कहा, “वाह जी बहुत अच्छा।”

Animal Video से परे सनातन धर्म में हाथी का है खास महत्व

अगर बात करें सनातन धर्म की और हाथी की तो इसे काफी ही शुभ माना जाता है और इसके साथ ही लक्ष्मीदाता के तौर पर देखा जाता है।कहा जाता है कि हाथी विघ्नहर्ता गणेश जी का ही एक रूप हैं और इसलिए उन्हें गजानन भी कहते हैं। घर में पीतल, चांदी या लकड़ी के बने हुए हाथी को रखा जाता है और कहा जाता है कि इससे लक्ष्मी कभी रुष्ट नहीं होती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026