---Advertisement---

Animal Video: बच्ची ने बंदर के सम्मान में छुए पैर, लेकिन बदले में मंकी ने कर दी पिटाई, देखें हैरतअंगेज वीडियो

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर के हमले का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, बच्ची बंदर के पैर छूती है लेकिन बदले में वह उसे पीट देता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 7, 2024 4:06 अपराह्न

Animal Video:
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: छोटे बच्चों की जानवरों के प्रति खास रुचि अकसर देखने को मिलती है। बच्चे बिना डरे इनके साथ खेल ना शुरु कर देते हैं। लेकिन कभी-कभी जानवरों के प्रति उनका प्रेम भारी पड़ जाता है। आज के वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल, एक मंदिर के बाहर बैठे बंदर के सम्मान में बच्ची जैसे ही उसके पैर छूकर उस पल के लिए खुश होती है वैसे ही वह उस पर हमला कर देता है और वह जमीन पर गिर जाता है। अब बंदर के हमले (Monkey Attack Video) वीडियो वायरल हो रहा है।

पैर छूने पर बंदर ने की बच्ची की पिटाई

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बंदर मंदिर की ग्रिल पर बंधा हुआ है। तभी वहां पर एक शख्स के हाथ में छोटी सी बच्ची आती है।

Watch Video

ये बच्ची बंदर को देखकर काफी खुश होती है। इस दौरान वह बंदर के पैर को छू लेती है और बहुत हंसती है। लेकिन बंदर को शायद इस तरह बच्ची का छूना पसंद नहीं आता है। इसलिए वह बच्ची के बालों को खींचते हुए उसे जमीन पर गिरा देता है। आस-पास के माहौल में खलबली मच जाती है। बंदर के हमले से बच्ची काफी डर जाती है और रोने लग जाती है। ये घटना कब और कहां की है। इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसका वीडियो काफी हैरान कर रहा है।

Animal Video पर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को discoverwildpaws नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1200 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, बेचारी बच्ची। वहीं, कई सारे यूजर्स लिखते है कि, जानवर कभी-कभी गुस्सा हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026