---Advertisement---

Animal Video: शिकारी खुद शिकार हो गया! छोटे से मैंटिस ने छिपकली और सांप पर हैरतअंगेज तरीके से किया अटैक ? देख नहीं हो रहा यकीन

Animal Video: सोशल मीडिया पर मैंटिस के द्वारा हैरतअंगेज तरीके से किए जा रहे शिकार का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ये आपको दंग कर सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 30, 2024 1:06 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: ये बात तो आपने कभी ना कभी जरुर सुनी होगी कि, किसी के साइज से उसकी ताकत का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी दिख कुछ रहा होता है और असल में कुछ और ही निकलता है। आज का वायरल वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है। इस जानवर वीडियो (Animal Video) में एक छोटा सा टिड्डे की तरह दिखने वाला मैंटिस (Mantis) पहले छिपकली को मार देता है तो फिर सांप का शिकार कर लेता है। हैरानी की बात ये है कि, ये दोनों ही जीव मैंटिस से काफी बड़े और ताकतवर हैं। इस पूरी घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि, अब तेजी से वायरल हो रही है।

मैंटिस (Mantis) ने छिपकली और सांप का किया हैरतअंगेज तरीके से शिकार

इस मैंटिस के हमले के वायरल वीडियो (Mantis Attack Viral Video) को 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐚 𝐁𝐡𝐚𝐬𝐤𝐚𝐫 ᴾᵃʳᵒᵈʸ नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मैंटिस पहले अपनी से कई गुना बड़ी छिपकली (Lizard) का नुकीले दांतों से शिकार करता है। वह छिपकली को मुंह से दबोच लेता है और फिर अंत में उसे खत्म कर देता है। इसके बाद मैंटिस खुद से बड़े और लंबे सांप (Snake) पर हमला कर देता है। क्योंकि सांप से मैंटिस काफी छोटा है, जिसे देखकर कुछ पल के लिए तो लगता है कि, ये इसका शिकार नहीं कर सकेगा। लेकिन वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि, ये सांप को अचेत करके उसे खाने लग जाता है। इस नजारे को देखकर यही लग रहा है कि, शिकारी खुद ही शिकार हो गया है।

Animal Video पर यूजर्स का रिएक्शन

वायरल वीडियो (Viral Video) को 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐚 𝐁𝐡𝐚𝐬𝐤𝐚𝐫 ᴾᵃʳᵒᵈʸ नाम के एक्स अकाउंट पर 29 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “कभी किसी को कमजोर नहीं समझना चाहिए”। इसके साथ ही दूसरा यूजर लिखता है कि, “कद और वजन समय के साथ चलते हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026