---Advertisement---

Animal Video: क्या हुआ जब फुफकारते काले नाग का सामना गहरे गड्डे में नेवले से हुआ? खतरनाक लड़ाई का अंत हिला देगा

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक काले नाग (Snake) और नेवले (Mongoose) की खौफनाक लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का अंत चौंका देगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 2, 2024 6:48 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: दुनिया के अगर सबसे पुराने दुश्मनों की बात होती है तो इसमें सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) का जिक्र जरुर आता है। ये जहां भी एक-दूसरे को देख लेते हैं मारकर ही दम लते हैं। इन दोनों की लड़ाई को देखना काफी लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि, जब भी नेवले और सांप की लड़ाई का वीडियो आता है वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। आज का जानवर वीडियो (Animal Video) भी कुछ ऐसा ही है। इस वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में सांप और नेवले की लड़ाई गड्डे में हो रही है। इस वीडियो का अंत काफी चौंका देने वाला है।

सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की भयंकर लड़ाई कैमरे में कैद

देखें वीडियो

सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो (Snake and Mongoose Fight Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है।

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक सांप और नेवला गड्डे के अंदर हैं। इस दौरान काला नाग अपना फन फैलाए फुफकारते हुए नेवले को डराने की कोशिश कर रहा है। सांप के साइज से नेवला काफी छोटा है लेकिन, काफी तेज है। वह सांप के हर वार को बेअसर करते हुए खुद ही उस पर हमला करना शुरु कर देता है। इस दौरान सांप खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन, नेवले की बहादुरी और वार के आगे बेबस हो जाता है। वीडियो के अंत में नेवला इस सांप को अचेत कर देता है और अपने दोनों पंजों को हाथों से दबा देता है। अंत में जीत नेवले की होती है।

Animal Video पर क्या बोल रहे यूजर्स?

सांप और नेवले की इस लड़ाई के वीडियो को NATURE IS BRUTAL एक्स अकाउंट पर 2 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, नेवला अकसर सांप से जीत जाता है। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि “इस लड़ाई का कोई अंत नहीं है”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026