---Advertisement---

Animal Viral Video: आ बैल मुझे मार! मगरमच्छ संग खेल करना पड़ा शख्स पर भारी, ‘पानी के दैत्य’ ने इस तरह निकाल दी हेकड़ी

Animal Viral Video: मगरमच्छ के साथ खेल करने के चक्कर में एक शख्स की आफत आ गई और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2024 6:49 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कहते हैं बेजुबान जानवर के साथ कभी भी पंगे न लेने में ही भलाई है क्योंकि जब वह अपनी पर आ जाते हैं तो वह किसी की नहीं सुनते। वहीं जब पानी का दैत्य मगरमच्छ सामने हो तो दूर रहने में ही भलाई है क्योंकि इंसानों को निगलने में वह कभी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप यही कहेंगे ‘आ बैल मुझे मार’। यह वीडियो एक पल के लिए आपको हैरान कर देगा और आपकी रूह कांप उठेगी। आइए देखते हैं Animal Viral Video

Animal Viral Video में मगरमच्छ का है खतरनाक अटैक

जहां तक इस Animal Viral Video की बात करें तो इसमें आप देखेंगे कि एक शख्स पानी के अंदर मगरमच्छ को कुछ खिलाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान उसके साथ खेलने की कोशिश करता है लेकिन मगरमच्छ गुस्से में आ जाता है और वह जिस तरह से झपट्टा मारता है उसे देखने के बाद उस शख्स की हालत खराब हो जाती है। वह दूर जाकर गिरता है। हाथ से खाना खिलाने के चक्कर में उस शख्स की आफत जाती है। मगरमच्छ के अटैक से वह दूर जा गिरता है और ऐसे में मदद करने के लिए एक और शख्स आता है।

Animal Viral Video में खाना खिलाने के चक्कर में शख्स गंवा देता जान

@NoCapFights एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह सख्स मगरमच्छ को खिलाने की कोशिश करता है लेकिन वह मगरमच्छ उसके हाथ को ही झपकने के लिए आगे आ जाता है। इसके बाद वह इंसान डरकर पीछे गिर जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी सदमे में हैं। उस शख्स को विशेष सावधानी बरतने की लिए कहते हैं। वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए तो एक ने कहा ब्रो तुम यह धरती छोड़कर जाने वाले थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026