---Advertisement---

Animal Viral Video: हाथ आया पर मुँह न लगा! शेरों की नाकामयाबी पर भैसों ने मनाया जश्न, देखें खतरनाक वीडियो

Animal Viral Video: शेरों और भैंसों की खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 21, 2024 4:20 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: अपने दिमाग और शरीर की ताकत के दम पर जंगल पर राज करने वाले शेर को जानवरों और जंगल का राजा कहा जाता है। शेर अपने शिकार को कभी नहीं छोड़ता है। इसके बड़े पंजे और नुकीले दांत पल में शिकार को चीर देते हैं। शेर काफी निडर जानवर भी माना जाता है। यही वजह है कि, अन्य कोई जानवर सीधे तौर पर शेरों और इनके झुंड से टकराना नहीं चाहता है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी राय बदल सकती है क्योंकि भैंसों के झुंड ने इन शेरों की बुरी हालत कर दी है।

भैंसों ने शेरों को दौड़ाया

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो शेर भैंसों के झुंड के पीछे दौड़ रहे हैं। ये शेर कुछ भी करके इनमें से किसी एक को शिकार बनाकर अपना भोजन करना चाहते हैं । इनमें से एक शेर भैंस को पकड़ने में कामयाब भी हो जाता है, लेकिन तभी वहां पर एक बहादुर भैंसा हिम्मत दिखाते हुए अपने साथी को बचाने के लिए आगे बढ़ता है। इस भैंसे को देख अन्य भैंसे भी इन शेरों की तरफ आगे बढ़ते हैं। खुद पर हमला होता देख ये शेर अपनी जान बचाकर भाग जाते हैं। इस तरह इन भैंसों की एकता इनके साथियों की जान बचाने में कामयाब हो जाते हैं। ये सभी भैंस अपनी सफलता पर एकजुट हो जाते हैं।

Animal Viral Video तेजी से फैल रहा है

इस वीडियो को World Wild Web नाम के Youtube चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 971 लोगों ने कमेंट करते हुए इन सभी जंगली भैंसों की एकता की तारीफ की है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026