---Advertisement---

Animal Viral Video: सर्कस के शेर को आया भयंकर गुस्सा, ट्रेनर को दिन में दिखाए तारे, वायरल हुआ वीडियो

Animal Viral Video: सर्कस में शेर को आया गुस्सा ट्रेनर पर किया हमला।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 16, 2024 5:03 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। शेर दिमाग और शरीर से काफी ताकतवर होता है। यही वजह है कि, इससे टकराने से पहले बड़े से बड़े जानवर घबराते हैं। इस खूंखार जानवर से वैसे इंसान तो दूर ही रहते हैं लेकिन दुनिया में कुछ लोग हैं जो कि, इन्हें वश में करके सर्कस में करतब करवाते हैं। आपने सर्कस में शेर के करतबों को कभी ना कभी तो देखा या फिर सुना होगा। शेर को ट्रेनिंग देकर ये सबकुछ कराया जाता है। लेकिन कभी-कभी शेर अपने असली रुप में आ जाता है और अपने ही ट्रेनर पर हमला कर देता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है।

सर्कस में शेर ने खोया आपा

ये वीडियो किसी सर्कस का है। जिसमें कई सारे शेर दिख रहे हैं। बीच में उनका ट्रेनर भी खड़ा है। ये शेर बारी-बारी से करतब करते हैं। लेकिन तभी एक शेर को काफी भयंकर गुस्सा आ जाता है और ये अपने ही ट्रेनर पर हमला कर देता है। शेर जैसे ही ट्रेनर पर कूदता है वैसे ही वह हैरान हो जाता है। वह खुद को संभालने की कोशिश कर करता है। इस दौरान वहां पर मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।

इसके साथ ही जाल में मौजूद सभी शेर एकजुट हो जाते है। बहुत ही मुश्किल से हमलावर शेर को शांत कराया जाता है। वीडिया काफी पुराना है लेकिन अब इसे Mahatma Gandhi Parody नाम के एक्स अकाउंट से 15 अगस्त को शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि, “2010 में एक यूक्रेनी शेर को वश में करने वाले के लिए सर्कस का प्रदर्शन बहुत ही गलत हो गया था, ये वीडियो में कैद हो गया।”

Animal Viral Video को देख आ जाएगा खौफ

इस वीडियो पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके है। यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, ये शेर इस आदमी से नफरत करता है। एक यूजर लिखता है कि, शेर ने बदला लिया। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी खौफनाक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026