---Advertisement---

Animal Viral Video: हिम्मतवाला! विशालकाय अजगर को लड़के ने एक झटके में किया बेबस, वीडियो देख नहीं हो रहा यकीन

Animal Viral Video: लड़के की हिम्मत के आगे चारों खाने चित हुआ अजगर ।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2024 3:47 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: अजगर सांप की गिनती दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर सांपों में होती है। ये अगर एक बार किसी शिकार को पकड़ ले तो छोड़ते नहीं है। अजगर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाना जाता है, ये बड़े से बड़े जीवों को जिंदा निगल जाता है। यही वजह है कि, इंसान हो या फिर कोई अन्य जानवर इससे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे हिम्मत वाले लोग भी हैं जो कि, इस ताकतवर जानवर से पंगा ले लेते हैं। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देख आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

लड़के के जज्बे के आगे अजगर सांप पड़ा बेबस

आपको बता दें, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक Animal Viral Video काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक लड़का जंगल में एक बड़े से अजगर सांप को देख लेता है और फिर इसकी गर्दन एक झटके में ही पकड़ लेता है। सांप की लंबाई बहुत ज्यादा है और ये काफी ताकतवर भी है लेकिन ये लड़का इस सांप को अपनी ताकत से चारों खाने चित कर देता है और उस पर काबू पाकर ऊपर उठा लेता है। किसी भी इंसान के लिए ये कर पाना काफी असंभव है लेकिन इस लड़के ने ये करके दिखा दिया।

Animal Viral Video हैरत में डाल रहा

इस Animal Viral Video को Abhimanyu Singh Journalist नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “ये किसका बड़ा भाई है, अजगर को “पकल” लिया।” वीडियो को 5 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक कई सौ व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी हैरतअंगेज है। इसे देखने के बाद आपको शायद अपनी आंखों पर यकीन ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026