---Advertisement---

Animal Viral Video: खतरनाक! रोड पर चलते बुजुर्ग को जंगली सूअर ने बनाया निशाना, वीडियो का अंत परेशान कर रहा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगली सूअर के अटैक को देखने के बाद शायद आपकी बोलती बंद हो जाएगा। इसका अंत काफी दिल दहला देने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2024 5:53 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगली सूअर के अटैक (Wild Boar Attack) से बच पाना काफी मुश्किल होता है लेकिन जब ये अपने मूड में आ जाते हैं तो यह इंसान को बकसने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि कुछ लोग जानवरों से डरते हैं और ऐसे में जंगली सूअर के इस अटैक को देखने के बाद आप शायद खौफ में आ जाए। यह काफी है आपको डराने के लिए क्योंकि इसमें एक शख्स के साथ जंगली सुअर ने जो किया वह आपको हैरान कर देगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है Animal Viral Video में जो है चर्चा में।

Animal Viral Video देख चौंक जाएंगे आप

इस Animal Viral Video के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि यह इंडोनेशिया का है। मामला 29 सितंबर का है जहां इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा के पडांग पारियामन की एक गांव में जंगली सूअर ने दहशत फैला दिया। ऐसे में गांव वालों को जंगली सूअर ने निशाना बनाया। इस हमले में से एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें एक शख्स पर इस सूअर का अटैक देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यही वजह है कि देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई है।

Animal Viral Video में शख्स हुआ लहूलुहान

Animal Viral Video में आप देखेंगे कि किस तरह सूअर उस शख्स को जकड़ लेता है और उसे नहीं छोड़ता है। लाख कोशिश के बावजूद भी वह शख्स अपने आप को उस जंगली सूअर के चंगुल से नहीं छुड़ा पाता है। आसपास के लोग भी मदद के लिए सामने आते हैं और उस जंगली सूअर को वहां से भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन सभी हथकंडे फेल हो जाते हैं क्योंकि जंगली सूअर उस शख्स को छोड़ने के मूड में नहीं नजर आता है। वीडियो में आप देखेंगे कि जानवर ने अपने भयंकर अटैक से उस शख्स को लहूलुहान कर दिया।

Animal Viral Video पर व्यूज देख होगी हैरानी

americasgoneviral इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 57000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 6.6 मिलीयन व्यूज लोग कमेंट में अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026