---Advertisement---

Animal Viral Video: तेंदुए से ताकतवर निकला कुत्ता, देखें खुद को निवाला बनने से कैसे बचाया?

Animal Viral Video: तेंदुए से खुद को बचाते हुए एक कुत्ते का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 29, 2024 4:48 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: तेंदुआ जंगली जानवरों में काफी ताकतवर माना जाता है, ये अपनी स्पीड और तेज दिमाग से शिकार करता है। तेंदुए की अगर नजर शिकार पर पड़ जाए तो ये उसे खाकर ही दम लेता है, लेकिन कभी-कभी इसकी ताकत और तेजी कमजोर पड़ जाती है। इस Animal Viral Video में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से कुत्ते के सामने तेंदुआ कमजोर पड़ गया और उसे अपने शिकार को छोड़कर भागना पड़ा।

कुत्ते के आगे कमजोर पड़ा तेंदुआ

दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने के लिए घर में घुसता है। खतरे से बेखबर कुत्ते को पता ही नहीं है कि, वो बहुत जल्द किसी जंगली जानवर का शिकार होने वाला है। तभी अचानक से तेंदुआ इस कुत्ते पर हमला कर देता है और उसे उठाकर भागने लगता है। तेंदुए की स्पीड बहुत ही ज्यादा है लेकिन, तभी कुत्ता अपनी ताकत दिखाकर इस खूंखार जानवर के मुंह से छूट जाता है और गिर जाता है और फिर तेंदुआ भाग जाता है। तेंदुए ने जैसे ही इस कुत्ते पर शिकार किया था वैसे ही घर से एक आदमी भी बाहर निकलकर आता है, लेकिन तब तक ये तेंदुआ भाग जाता है और कुत्ते की जान बच जाती है।

Animal Viral Video देख यूजर्स कुत्ते की तारीफ कर रहे

इस हैरतअंगेज वीडियो को FirstLineK9ATL नाम के Youtube चैनल से अपलोड किया गया है।इस वीडियो को 4 लाख 85 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही इस पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कुत्ते की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026