---Advertisement---

Animal Viral Video: अपने से भी बड़ी चतुर लोमड़ी पर भारी पड़ा बाज, एक झटके में हैरतअंगेज तरीके से बनाया शिकार, देखें वीडियो

Animal Viral Video: लोमड़ी का शिकार करते हुए एक बाज का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2024 6:02 अपराह्न

fox
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बाज को उसकी तेज नजर और नुकीले पंजे और चोंच के लिए जाना जाता है. बाज बहुत दूर से ही अपने शिकार को देख लेता है. इसके पंख और पंजों में इतनी ताकत होती है कि, यह खुद से भी बड़े शिकार को उठाकर उड़ने की हिम्मत रखता है. यही वजह है कि अकसर सोशल मीडिया पर इसके कारनामों के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें बाज खुद से भी बड़े जानवरों का शिकार करता हुआ दिख जाता है.

लोमड़ी को पकड़ने के लिए बाज ने लगाई बाजी

आज का एनिमल वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इस वायरल वीडियो में एक बाज खुद से भी बड़ी लोमड़ी का शिकार कर रहा है. वह किस तरह से इस लोमड़ी को घायल करता है और कैसे अपने काबू में लेता है, इस वीडियो में दिखाया गया है.

Animal Viral Video में दिखी बाज की पावर

लोमड़ी को पकड़ते हुए बाज के इस वीडियो को Wondrous World नाम के Youtube अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहाड़ियों की ऊंचाई पर एक बाज उड़ रहा है. उसकी नजर एक लोमड़ी पर पड़ जाती है, फिर वह उसे पकड़ने के लिए उसका पीछा करना शुरू कर देता है.

इस दौरान लोमड़ी खतरे को समझ चुकी है और वह खुद की जान बचाने के लिए यहां से दौड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन बाज की तेजी के सामने लोमड़ी की सारी स्पीड और चतुराई धरी की धरी रह जाती है, क्योंकि यह बाज इस लोमड़ी को पकड़ लेता है. पकड़ने के बाद दोनों के बीच काफी घमासान होता है, जिसमें लोमड़ी खुद को बचाने की काफी कोशिश करती है. लेकिन अंत में बाज इस लोमड़ी पर काबू पा लेता है और उसका शिकार कर लेता है. ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026