---Advertisement---

Animal Viral Video: चटोरी! बछड़े के साथ गोलगप्पों का लुत्फ उठाती गाय वायरल , यूजर बोला- ‘गाय भी तो लेडीज है’

Animal Viral Video: गाय को गोलगप्पे खाता हुए देख लोग काफी खुश हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2024 3:17 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: गाय एक बेहद सीधा पालतू जानवर है। इसका दूध और मूत्र-गोबर सभी कुछ इंसान के लिए फायदेमंद है। गाय एक काफी शांत किस्म का जानवर है। यही वजह है कि, यह घर-घर में पाली जाती है। गाय का एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इसकी वजह है, इसका बहुत ही चाव से गोलगप्पे खाना। गाय के Animal Viral Video को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं और काफी तारीफ कर रहे हैं।

गाय ने लिया गोलगप्पों का आनंद

इस Animal Viral Video को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गाय अपने बछड़े के साथ गोलगप्पों का आनंद ले रही है। इस दौरान गाय इंसानों की तरह की फटा-फटा बहुत ही चाव से इन्हें खा रही है। दुकान वाला गोलगप्पे वहां पर मौजूद एक आदमी की कटोरी में दे रहा है और वो, एक-एक करके इन दोनों को खिला रहा है। जब ये दोनों गोलगप्पे खा रहे होते हैं तभी, इस पूरे खूबसूरत नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया अब ये वीडिया वायरल हो रहा है।

Animal Viral Video लोगों को आ रहा पसंद

इस Animal Viral Video को gardenlove007 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 17 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोगों के भी काफी प्यार भरे कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “शायद भूख भी लग रही है इन्हें”। इसके साथ एक यूजर लिखता है कि, “ये गाय भी लेडीज है इसे भी तो पानी पुरी पसंद आएगी ना”। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026