---Advertisement---

Animal Viral Video: हाथी को पहली बार आया इतना खतरनाक गुस्सा, पर्यटकों की गाड़ी उठाकर पटका, वीडियो वायरल

Animal Viral Video: हाथी के खतरनाक गुस्से ने लोगों को किया हैरान, वीडियो तेजी से फैल रहा.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 6, 2024 6:49 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हाथी को जंगल के सबसे बड़े जानवरों में गिना जाता है. यही वजह है कि शेर जैसा खूंखार जंगल का राजा भी उससे टकराने से डरता है. हाथी को जब गुस्सा आता है तो वह सामने यह नहीं देखा है कि कौन खड़ा है? वैसे तो हाथी के गुस्से के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन यह वीडियो थोड़ा सा अलग है क्योंकि इस वीडियो में हाथी को इतना भयंकर गुस्सा आ रहा है कि उसने पर्यटकों की कार को उठाकर पटक दिया.

गाड़ी को देख हाथी को आया गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रूह कांप रही है और वह बोल रहे हैं कि हाथी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है कि, उसके इलाके में कोई इस तरीके से घुसे. इंटरनेट पर एक वीडियो काफी छाया हुआ है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक हाथी गाड़ी की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर उसे भगाने की काफी कोशिश कर रहा है, लेकिन हाथी पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है.

वह अचानक से अपनी सूंड को आगे बढ़ता है और गाड़ी को धक्का देना शुरू कर देता है. वीडियो में सुना जा सकता है की गाड़ी का ड्राइवर हाथी को जानें को कह रहा है. इसके साथ-साथ पीछे भी शायद कुछ लोग बैठे हैं. इस वीडियो को इसी गाड़ी से ही रिकॉर्ड किया गया है. हाथी काफी भयंकर गुस्से में है. वह तेजी में आते हुए इस गाड़ी को उछाल देता है. गनीमत रही कि, गाड़ी पलटती नहीं है बल्कि एक झटका खाकर रुक जाती है. इसके बाद हाथी वहां पर थम जाता है.

Animal Viral Video देख कांप जाएगी रुह

गाड़ी में बैठे सभी लोगों की किस्मत काफी अच्छी थी, क्योंकि हाथी ज्यादा हमला नहीं करता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है हाथी काफी विशालकाय है और गुस्से में काफी चिल्ला भी रहा है. यह वीडियो अब फैल रहा है.

इस वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल से डाला गया है, जिसको देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि हाथी को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है कि उसके इलाके में घुसपैठ करे.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026

Jharkhand Viral Video

जून 23, 2026

Bihar Viral Video

जून 23, 2026

Farah Khan

जून 23, 2026

Weight Loss

जून 23, 2026