---Advertisement---

Animal Viral Video: विशालकाय चील ने उड़ते हुए किया हैरतअंगेज शिकार, पानी के ऊपर से झप्पट्टा मार दबोचा सांप

Animal Viral Video: चील की नजर से उसका शिकारी नहीं बचता है और यह वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे क्यों कैसे एक सांप को वह अपना शिकार बना लेता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2024 3:59 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आपको यह समझ में आ जाएगा कि आखिर क्यों चील की निगाहों को उदाहरण को तौर पर दिया जाता है। कहा जाता है कि चील की नजर से कुछ भी नहीं बचा पाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चील शिकार को पानी में कितनी ऊंचाई से ढूंढ लेता है और कैसे वह उसे लेकर उड़ जाता है। वीडियो आपको हैरान कर देगा। इस खतरनाक तरीके को देखने के बाद आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर क्यों दुनिया का सबसे ताकतवर पक्षी चील को कहा जाता है।

सांप को चील ने बनाया शिकार

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पेड़ पर से चील पहले उड़ते हुए नजर आ रहा है लेकिन अचानक ही वह नीचे आने लगता है। वह फिर पानी में डुबकी लगाता है। एक पल के लिए ऐसा लगता है जैसे वह पानी में किसी का इंतजार करेगा और अपने शिकार को ढूंढेगा। लेकिन पलक झपकते वह पानी से ऊपर उठने लगता है और उसके साथ होता है एक सांप। इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे चील ऊंचाई से ही पानी में सांप को देख लेता है और फिर अपना शिकार उसे बना लेता है।

चील की पैनी नजर पर संदेह नहीं

गौरतलब है कि चील, बाज और गिद्ध जैसे पक्षी शिकारी पक्षी कहलाए जाते हैं और ये एक झटके में दूसरे जीवों पर हमला कर उन्हें झपट्टा मार कर अपना शिकार बना लेते हैं।चील की नजर बहुत तेज होती है और वह अपने शिकार पर पैनी नजर रखने के लिए जाना जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि चील की नजर पर कभी संदेह नहीं करें। Mike J Dukarm इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026