---Advertisement---

Animal Viral Video: भयावह! अजगर-एलिगेटर के बीच हुई जिंदगी और मौत की जंग, वीडियो का अंत उलझन में डाल देगा

Animal Viral Video: इस वीडियो में दुनिया के दो सबसे खतरनाक शिकारी आमने सामने है। एक है अजगर जो जमीन के सबसे खूंखार शिकारियों में से एक है और दूसरा है एलिगेटर जो पानी का दरिंदा माना जाता है। क्या हुआ जब दोनों की हुई आपस में जंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 3, 2024 4:30 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ विडियोज काफी पसंद किए जाते है और यूजर्स इन्हें खास एंजॉय भी करते है। इन विडियोज को देखकर न सिर्फ शानदार थ्रिल का मजा आता है पर कई बार कुछ ऐसी चीजें सीखने को मिलती है जो इंसानी जिंदगी में भी काम आ जाती है। आज हम आपको एक ऐसा Viral Video दिखा रहे है जो शायद आपका नजरिया भी बदल सकता है। जी हां, आपने कई बार सुना होगा कि जंगल का कानून कहता है कि जान बचाने के लिए शिकारी बनो वरना कोई और शिकार बना लेगा पर आज का Animal Viral Video देख आपको बड़ा झटका लग सकता है। इन दोनों शिकारियों के बीच एक दूसरे का शिकार करने के लिए जंग छिड़ जाती है और एक तरफ जहां अजगर ताकत और साइज में काफी आगे है वहीं एलिगेटर अपनी फुर्ती और मजबूत जबड़े से किसी को भी चीर फाड़ सकता है।

Animal Viral Video में अजगर-एलिगेटर के बीच हुई लड़ाई

इनका जब आमना सामना हुआ तो अजगर ने पहले फायदा उठाते हुए एलिगेटर को अपने शिकंजे में जकड़ लिया और अपनी पकड़ मजबूत करने लगा। आमतौर पर अजगर अपने शिकार को निगलने से पहले ऐसा ही करते है जिससे उनका शिकार दम तोड़ देता है। उसके बाद अजगर बिना किसी परेशानी के अपने शिकार को पूरा निगल जाता है। साइज में छोटा होने की वजह से एलिगेटर आसान शिकार बन सकता था पर उसने पूरी हिम्मत लगा कर अजगर की गर्दन पर जबड़ा कस दिया। एक तरफ जहां अजगर अपनी पकड़ को सख्त कर रहा था जिससे एलिगेटर का दम घुट जाए वहीं एलिगेटर भी लगातार अजगर की गर्दन को काट के अलग करने के लिए मजबूती से जबड़ा जमाए रखता है।

Animal Viral Video में आखिर में हुआ कुछ जो था बेहद शॉकिंग

अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी जब अजगर एलिगेटर की पकड़ नहीं छुड़ा पाया तो उसने हार मान ली और एलिगेटर को अपने शिकंजे से आजाद करना शुरू कर दिया। इस लड़ाई में एलिगेटर की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी कि दलदली जगह का फायदा उठाकर उसने अपनी जान न सिर्फ बचाई बल्कि अपने से कई गुना बड़े शिकारी को भी अपनी ताकत का नमूना दिखा दिया। आखिर में जब अजगर ने एलिगेटर को आजाद कर दिया तो उसने भी अजगर की गर्दन छोड़ दी। इस जीने मरने की जंग के बाद दोनों शिकारी एक दूसरे की ताकत को सम्मान देकर एक दूसरे के सामने से हट गए।

Animal Viral Video को मिले इतने व्यूज

कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर कमेंट में लिखा कि ताकत के साथ साथ दोनों ने एक दूसरे को जिस तरह सम्मान दिया है वो काबिलेतारिफ है। ये वीडियो @AMAZlNGNATURE x हैंडल पर अपलोड किया गया है और इस वीडियो के साथ टाइटल में भी पूछा गया है इस वीडियो से आपने क्या सबक सीखा। वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस पर ढेरों कमेंट्स है और ये काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026