---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानियत शर्मसार, बेजुबान कुत्ते को डंडे से पीटते दरिंदे हुए कैमरे में कैद, वीडियो विचलित कर देगा

Animal Viral Video: कुत्ते को डंडे से पीटते कुछ लोगों का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 28, 2024 5:47 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसान अपनी क्रूर हरकतों से अकसर इंसानियत को शर्मसार करते रहते हैं। इसके वीडियो भी वायरल होते हैं, लेकिन फिर भी लोग दरिंदगी दिखाने से बाज नहीं आते हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग मिलकर बेजुबान कुत्ते को मार रहे हैं। इस कुत्ते का सिर्फ इतना ही कसूर है कि, इसने गली के कुछ बच्चों को काटा, गली के लोगों की तरफ से नगर निगम में शिकायत की गई, नगर निगम ने इस पर जब कोई संज्ञान नहीं लिया तो फिर गली के लोगों ने इस कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है।

कुत्ते के साथ दरिंदगी करते लोग कैमरे में कैद

इस वीडियो को ARJIT नाम के यूजर ने एक्स पर 28 जुलाई को शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “कानपुर में क्रूरता एक निर्दोष बेसहारा बेज़ुबान की हत्या सरेआम करना एक हैवानियत दिखाता… पता चलता है इंसान कितना दानव हैवान नीच गिर चूका है …नगर निगम की क्रूरता का नतीजा ये बेसहारा बेज़ुबान भुगत रहे हैं।”

Animal Viral Video विचलित कर देगा

इस पोस्ट के साथ यूजर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वहीं, फेसबुक का एक पोस्ट भी लगाया है, जिसमें लिखा है कि, “नौबस्ता बम्बा रोड की गली के पास 8 से 10 लोगों ने कुत्ते को डंडे से मारा। इस कुत्ते ने गली के कुछ लोगों को काटा था , नगर निगम की तरफ से कोई एक्शन ना लेने के कारण गली के लोगों ने ही इस कुत्ते को मारा । कुत्ते की हालत गंभीर है। ये घटना कानपुर की है। ये वीडियो काफी विचलित करने वाला है। इंटरनेट यूजर्स इन लोगों पर एक्शन लेने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Periods

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026