---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ते हैं या शेर! पानी में घुसकर मगरमच्छ का कुत्तों ने किया शिकार, देखने वालों की फट रही आंखें

Animal Viral Video: कुत्तों ने हैरतअंगेज तरीके से बनाया मगरमच्छ को शिकार।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 17, 2024 1:29 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर भले ही जंगल का राजा हो लेकिन, पानी का किंग मगरमच्छ ही माना जाता है। ये अपने नुकीले दांतों और मजबूत पकड़ से बड़े से बड़े जानवरों को निवाला बना लेता है। यही वजह है कि, जब नदी किनारे जानवर पानी पीने जाते हैं तो इस खूंखार शिकारी से दूर ही रहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने किसी मगरमच्छ का शिकार कुत्तों के द्वारा होता हुआ देखा है? अगर नहीं देखा है तो इस Animal Viral Video में देख सकते हैं। इसमें दो कुत्ते पानी में घुसकर मगरमच्छ का शिकार कर रहे हैं।

कुत्तों ने बनाया मगरमच्छ को शिकार

https://twitter.com/TheBrutalNature/status/1846772375242547297

इस हैरतअंगेज Animal Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो की शुरुआत में पानी के अंदर एक कुत्ता दिखता है जो कि, मगरमच्छ के बच्चे को खींचता हुआ किनारे की तरफ दौड़ रहा होता है। कुत्ते के इस शिकार को देख किनारे पर मौजूद दूसरा कुत्ता भी काफी खुश हो जाता है और उसकी मदद के लिए पानी में उतर जाता है। इस दौरान खूंखार मगरमच्छ खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रहा है लेकिन, मजबूत इरादों वाले इन दोनों बहादुर कुत्तों के आगे वह बेबस हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये किस तरह से मगरमच्छ को अपने दांतों से जकड़े हुए और काट रहे हैं। ये नजारा अपने आप में काफी डरावना और हैरतअंगेज है।

Animal Viral Video देख लोग हुए हैरान

इस Animal Viral Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट पर 17 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 52 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर इसे खतरनाक बता रहा है तो वहीं, कुछ यूजर्स कुत्तों की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर मगरमच्छ को मुसीबत में देखकर दुखी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026