---Advertisement---

Animal Viral Video: मगरमच्छ के एक झटके से चारों खाने चित हुआ तेंदुआ, वीडियो देख नहीं हो रहा यकीन

Animal Viral Video: छोटे से मगरमच्छ ने तेंदुए को दिखाए दिन में तारे। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 4, 2024 4:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मगरमच्छ अपने नुकीले दांतों और बिजली जैसी रफ्तार के लिए जाना है। मगरमच्छ की नजर अगर शिकार पर पड़ जाए तो ये छोड़ता नहीं है। वहीं, तेंदुआ अपनी स्पीड और तेज दिमाग के लिए जाना जाता है। तेंदुआ आसानी से अपने शिकार को नहीं छोड़ता है। यही कारण है कि, कई खूंखार जानवर तेंदुए से पंगा लेने से डरते हैं। लेकिन क्या हो जब ये दोनों ही जानवर आमने-सामने आ जाएं और एक- दूसरे पर हमला कर दें। आज का Animal Viral Video कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक मगरमच्छ पर जब तेंदुआ हमला करता है तो वह बुरी तरह से तिलमिला जाता है और उसके बाद कुछ ऐसा करता है जो कि, वायरल हो जाता है।

मगरमच्छ के आगे नहीं टिक सका तेंदुआ

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मगरमच्छ आराम से पानी के किनारे लेटा हुआ है । इसके साइज को देखकर ऐसा लग रहा है मानों ये मगरमच्छ का बच्चा हो। तभी मौके का फायदा उठाकर वहां पर एक तेंदुआ आ जाता है और पीछे से मगरमच्छ की पूंछ पर हमला कर देता है। खुद पर हमला होता देख मगरमच्छ को काफी भयंकर गुस्सा आता है और वह एक झटके में तेंदुए को चारों खाने चित करके पानी में फेंक देता है।

Animal Viral Video में दिखी मगरमच्छ की ताकत

मगरमच्छ जिस स्पीड से ये सब करता है उसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। इस वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स अकाउंट से 4 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक कई हजार व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स मगरमच्छ की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026