---Advertisement---

Animal Viral Video : गोरिल्ले पर प्यार लूटाना लड़के के लिए बना आफत, देखें कैसे जान के पड़े लाले?

Animal Viral Video: गोरिल्ले और लड़के का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2024 11:43 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal viral video: कभी-कभी जानवरों से मजाक करना या उनके नजदीक जाना काफी भारी पड़ जाता है और फिर हम सोचते हैं कि, काश हम इसके करीब नहीं गए होते तो यह हमारा अंजाम ना होता. आज का एनिमल वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है. इस वीडियो में एक लड़का पिंजरे में बंद गोरिल्ला के साथ मस्ती करना चाहता है, लेकिन उसे यह मस्ती इतनी भारी पड़ती है कि, यह जिंदगी भर इसे भूलने वाला नहीं है.

गोरिल्ले से मजे लेना लड़के को पड़ा महंगा

इस वीडियो में एक गोरिल्ला ने एक लड़के को ऐसा मजा चखाया है, जिसको वह कभी नहीं भूलेगा. ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को pagepostinganimalattacks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पिंजरे में गोरिल्ला बंद है और सामने की तरफ से एक लड़का आता है जो कि शायद इस गोरिल्ला को छूकर अपनेपन का एहसास करना चाहता है. लेकिन गोरिल्ले का मूड लगता है कुछ और है, वह लड़के पर झपट्टा मार लेता है. लड़का तो हाथ में आता नहीं है लेकिन वह उसकी टी- शर्ट पकड़ लेता है. टी- शर्ट को पकड़ने के बाद वह जोरों से उसे खींचने लग जाता है. इस दौरान लड़का अपने आप को बचाने की काफी कोशिश करता है. लेकिन वह नाकाम नजर आ रहा है.

Animal viral video देख चेहरे पर आ जाएगी हंसी

यह वीडियो काफी मजेदार है. यह वीडियो कहां का और कब का है यह तो पता नहीं, लेकिन यह जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि, यह गोरिल्ला गले मिलना चाहता है तो, वहीं कुछ लोग बोल रहे हैं कि, दूर ही रहना. इस वीडियो को देखकर कुछ लोग काफी मजेदार इमोजी भी बना रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026