---Advertisement---

Animal viral video: जंगली भैंसों के झुंड में बुरा फंसा जंगल का राजा, शेर की हालत देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

Animal viral video: शेर को जंगल का राजा कहते है। मगर ऐसे ही शेर को जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। वह निडरता का प्रतिका है। आपने देखा होगा की कई बार जो लोग निडर और वीर होते है उसको लोग शेर की उपाधि देते है। शेर का एक अलग टशन होता है। आपने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 10, 2023 12:47 अपराह्न | Updated: अगस्त 10, 2023 2:38 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal viral video: शेर को जंगल का राजा कहते है। मगर ऐसे ही शेर को जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। वह निडरता का प्रतिका है। आपने देखा होगा की कई बार जो लोग निडर और वीर होते है उसको लोग शेर की उपाधि देते है। शेर का एक अलग टशन होता है। आपने अक्सर शेर को बड़े-बड़े जंगली जानवरों का शिकार करते हुए देखा होगा। मगर आज की वीडियो इससे विपरीत नजारा आपको दिखाएगी। जी हाँ, आज के वीडियो में आप वो देखेंगे जो आपने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा होगा। इन दिनों यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

शेर पर टूट पड़े जंगली भैंसे

इस वीडियो में जंगली भैंसों की झुंड एक शेर पर टूट पड़ी है। वीडियो में आप देख सकते है की कैसे जंगली भैंसों का यह झुंड शेर पर वार कर रहे है। जंगली भैंसों की यह झुंड उस शेर को अपने सींगों से ऐसे इधर उधर उछाल रहे है मानों वह शेर नहीं बल्कि कोई बकरी का बच्चा हो। वीडियो में शेर भी उन भैंसों से लड़ने की पूरी कोशिश करता है।

मगर कमजोरी और अधिक उम्र की वजह से वह नाकामयाब हो जाता है। लेकिन अपनी आखरी सांस तक वह बूढ़ा शेर उस झुंड से लड़ने की कोशिश करता है। वह अपनी हार इतनी आसानी से स्वीकार नहीं करता है और शायद इस वजह से शेर को जंगल का राजा कहते है। वह जनता है की पराजय निश्चित है मगर वह अंत तक लड़ता है।

सोशल मीडिया पर छाई हुई है वीडियो

शेर और भैंसों की झुंड के बीच की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। आपको बता दे की यह वीडियो @latestsightings नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके है। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है।

लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा की, “इस बूढ़े शेर के आत्मा को कभी शांति नहीं मिलेगी”। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया की,”एक राजा का अंत कभी आसान नहीं होता है”। एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा की, “हर राजा का दिन आता है”। इस तरह से कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। आप भी इस वीडियो को देखकर दंग रह जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026