---Advertisement---

Animal Viral Video: बंदर का शिकार करने के चक्कर में टाइगर की हुई हालत खराब, ऊंचे पेड़ से गिरा धड़ाम

Animal Viral Video: टाइगर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है लेकिन यहां तो उल्टा हो गया बंदर को पकड़ने के चक्कर में टाइगर की हालत खराब हुई और यह वीडियो आपको हैरान कर देगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2024 6:04 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: खूंखार शिकारी की लिस्ट में शुमार टाइगर की नजर से शायद ही कोई जानवर बच पाए। टाइगर अपने शिकार को लेकर काफी प्रचलित है और वह छोटे-छोटे जानवरों को अपना निशाना बनाने में कभी नहीं झुकता है। लेकिन यह वीडियो आपको हैरान कर देगा क्योंकि एक बंदर ने टाइगर को मजा चखाने में कोई कसर नहीं छोड़ा और यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको बहुत मजा आने वाला है। एक खूंखार टाइगर को एक बंदर के सामने घुटने टेकने पड़ गए। आइए जानते हैं कैसे। इस वीडियो को देखने के बाद आपको सब समझ आ जाएगा।

बंदर के सामने टाइगर ने टेका घुटना

https://www.youtube.com/shorts/Ltnp4F9MzQk?feature=share

उछलने कूदने में माहिर बंदर को पेड़ से शायद ही कोई पकड़ सके क्योंकि वह कब इस डाल से उस डाल पर चला जाए इसकी किसी को खबर नहीं होती है लेकिन पेड़ पर चढ़कर एक टाइगर ने बंदर को अपना शिकार बनाना चाहा तो उसे मुंह के खानी पड़ गई। पहले तो वह पेड़ पर चढ़कर बंदर को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है लेकिन बंदर भी कहां हार मानने वाला है वह टाइगर के हर चाल पर नजर रखे हुए हैं और जब उसने मौका देखा तो वह एक टहनी से कूद कर दूसरी टहनी पर पहुंच गया।

टाइगर को आई नानी याद

बंदर को भागते हुए देखा टाइगर भी उसके पीछे भागता है लेकिन जल्दबाजी में वह पेड़ की टहनी से नीचे गिर जाता है और अपना संतुलन खो देता है। पहले तो वह पेड़ पर कुछ सेकेंड तक लटके रहता है लेकिन ज्यादा समय तक वह वहां नहीं टिक पाता और वह टहनी सहित नीचे गिर जाता है। बंदर के शिकार के चक्कर में उसकी शामत आ जाती है लेकिन यह वीडियो मजेदार है।

लोग दे रहे मजेदार प्रतिक्रिया

@The_Ranthambore_Trip18 यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को 8000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में एक यूजर ने लिखा आत्मविश्वास इसे कहते हैं तो दूसरे ने कहा नानी याद आ गई। एक ने कहा बंदर अपनी जान बचाना चाहता है तो एक ने लिखा लंगूर को पकड़ने गया अंगूर बन गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026