---Advertisement---

Animal Viral Video: बछड़ा चोरी होने पर गाय का दिखा विकराल रुप, जो भी सामने आया सब उड़ा डाला, देखें वीडियो

Animal Viral Video: गाय का विकराल रुप देख लोग हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2024 6:26 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: गाय बहुत ही शांत जानवर मानी जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स को गाय का एक ऐसा विकराल रुप देखने को मिला, जिसके बारे में शायद से किसी ने कभी कल्पना की हो। दरअसल, इंटरनेट पर गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गाय के सामने जो भी आ रहा है वो उसे पटक दे रही है। इसके विकराल रुप ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Animal Viral Video में दिखा गाय का विकराल रुप

इस गाय के वीडियो को Bhagat Ram नाम के एक्स अकाउंट से 15 सितबंर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन लिखा है, जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “कोई चोर कल इसका बछड़ा चुराकर ले गया, तभी से हंगामा कर रही है…” इस Animal Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक गाय जमकर तांडव कर रही है। गाय के सामने जो भी आ रहा उसे वह सींग से उड़ा दे रही है। गाय के गुस्से को देखकर लोग डंडे की मदद से इसे भगाने और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन गाय का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। वह जिस तरफ भी जा रही है हमला कर रही है। इस वायरल वीडियो के साथ ऑडियो भी है जिसमें दावा किया जा रहा है कि, ये गाय अनाजमंडी में लोगों पर हमला कर रही है। इस दौरान कुछ लोगों ने इस गाय को पकड़कर किसी दूसरे स्थान पर बांध दिया है।

Animal Viral Video तेजी से फैल रहा है

ये घटना कहां और कब की है। इसके बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस पूरी वायरल वीडियो की सत्यता की DNP इंडिया हिन्दी पुष्टी नहीं करता है। लेकिन ये वीडियो लोगों को काफी हैरत में डाल रहा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, मां-मां होती है। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।इस पर अब तक 2 लाख 90 हजार व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026