---Advertisement---

Arrah Viral Video: दर्द! दम तोड़ चुके बेटे को मुंह से CPR देती रही पुलिसवाली बेबस मां और अस्पताल में वीडियो बनाते रहे लोग

Arrah Viral Video: बिहार के आरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के अस्पताल में एक महिला पुलिसकर्मी अपने बेटे को सीपीआर देती दिखी। खबरों की मानें बच्चा दम तोड़ चुका है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 31, 2025 6:43 अपराह्न

Arrah Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Arrah Viral Video: बिहार के आरा से एक दिल दुखा देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर एक नाबालिग बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मां अपने मुंह से CPR देती दिखी। महिला पुलिसकर्मी बार-बार अपने बच्चे को उठाने की कोशिश करती रही , लेकिन वो दम तोड़ चुका है।ये घटना आरा जिले की बताई जा रही है। मां का असहनीय दर्द कलेजे को चीर रहा है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

अस्पताल में बच्चे को बचाने के लिए मां ने झोंकी ताकत

इस Arrah Viral Video को सोशल मीडिया पर 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ” एक महिला होमगार्ड के किशोर बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वह उसे CPR देने की कोशिश कर रही है और पत्रकार पूछ रहा है कि, बेटे ने फांसी क्यों लगाई !”

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अस्पताल के बेड पर एक महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चे को जगाने की कोशिश कर रही है वो उसे बार-बार उठा रही है और अपने मुंह से सीपीआर दे रही है। बेटे की हालत को देख बदहवास मां का वीडियो कुछ लोग बना रहे हैं। ये पल दिल को चीर देने वाला है।

Arrah Viral Video का क्या है मामला?

ABP न्यूज पर छपी खबर के अनुसार, ये घटना 30 जुलाई की है। खबरों की मानें को 15 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली थी। जिसके बाद उसे आरा के सदर अस्पताल ले जाया गया। बच्चा दम तोड़ चुका था। वीडियो में दिख रही महिला चांदनी कुमारी है जो कि, होमगार्ड है। बच्चे का नाम मोहित बताया जा रहा है वो अपने घर में इकलौता बेटे था। घरवालों की तरफ से पुलिस में जानकारी दी गई है कि, वो घर में बेहोश मिला था। जिसके बाद अस्पताल में मोहित की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमर्डम के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

जून 26, 2026

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026