---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash होते ही जमीन पर बिलबिला उठी मां, आग की लपटों को बीच बेटे को ढूंढती मां वायरल, अंजाम रुला देगा

Ahmedabad Plane Crash का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मां अपने बेटे को आग की लपटों के बीच ढूंढ रही है। लेकिन अफसोस वो नहीं बच सका।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2025 12:00 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया था। जिसमें एक यात्री को छोड़कर सभी 265 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। ये प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया था, जिसमें कई बच्चों के मारे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ये हादसा जिस स्थान पर हुआ वहां पर मौजूद लोगों के लिए ये किसी काल से कम नहीं था। Ahmedabad Air India Plane Crash के दौरान जमीन पर एक मां अपने 15 साल के बच्चे को बचाने के लिए आग से ही भिड़ गई। वो बदहवास होकर अपने बेटे को ढूंढती दिखी। इस बेबस मां का वीडियो जिसने भी देखा उसकी आंखे भर आयीं।

Ahmedabad Plane Crash एक मां पर कहर बनकर टूटा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर NDTV India ने हादसे से जुड़ा हुआ एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक मां आग की लपटों के बीच अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढ रही है।

Watch Video

इस वीडियो के साथ एक कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों में विमान में सवार यात्री ही नहीं, बल्कि वे स्थानीय लोग भी शामिल हैं जो क्रैश साइट के आसपास मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब विमान मेघानी नगर इलाके में क्रैश हुआ, तब सीता पटनी नाम की महिला अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ वहीं मौजूद थीं। विमान के टकराते ही आग का भीषण बवंडर उठ गया, जिसकी चपेट में उनका बेटा आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सीता पटनी उसे बचाने के लिए आखिरी दम तक जूझती रहीं और इस कोशिश में खुद भी बुरी तरह झुलस गईं।” खबर है कि, ये बच्चा अब नहीं बच सका।

आग की लपटों में बेटे को तलाशती मां की बेबसी रुला देगी

गुजरात के अहमदाबाद प्लेन क्रैश का ये वायरल वीडियो 13 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस दिल चीर देने वाले वायरल वीडियो पर कुछ ही देर में 82000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये काफी दर्दनाक है इस मां को ईश्वर हिम्मत दे’। दूसरा लिखता है, ‘एक मां अंतिम तक बेटे को बचाने के लिए लड़ी।’ तीसरा लिखता है, ‘बेटे को बचाने की आख़िरी सांस तक लड़ती रही मां…Ahmedabad Plane Crash ने सिर्फ़ यात्रियों ही नहीं, ज़मीन पर मौजूद मासूमों को भी निगल लिया।” इस मां की बेबसी ने लोगों की आंखें नम कर दी हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 22, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026