---Advertisement---

Ayodhya Viral Video: बीमार बूढ़ी अम्मा को सड़क पर फेंकने वालों को नहीं बख्शेगी योगी की पुलिस, देखें राम की नगरी में रावणों वाली क्रूरता

Ayodhya Viral Video: सोशल मीडिया पर अयोध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग बीमार बूढ़ी महिला को मरने के लिए फेंक कर चले गए। बूढ़ी अम्मा की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 25, 2025 11:57 पूर्वाह्न

Ayodhya Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Viral Video: प्रभु राम की नगरी अयोध्या से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर कुछ लोगों ने इंसानियत की धज्जियां उड़ाते हुए बीमार बूढ़ी महिला को मरने के लिए छोड़ दिया। महिला को रात के अंधेरे में कुछ लोग लेकर आते हैं और फेंक कर चले जाते हैं। इस क्रूरता को अंजाम देने में दो महिलाएं और एक आदमी शामिल है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला दम तोड़ चुकी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

अयोध्या में बूढ़ी महिला को फेंक कर भागे लोग

अयोध्या में रावणों वाली क्रूरता से भरी घटना का ये Viral Video सोशल मीडिया पर अयोध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। NDTV India ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “अयोध्या में मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देर रात बुजुर्ग महिला को ई रिक्शा में लेकर आए 3 लोग, अंधेरे में सुनसान रास्ते पर लेटाया और चले गए, सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग बूढ़ी महिला को ई-रिक्शा में लाते हैं और मरने के लिए सड़क पर फेंक जाते हैं। रात में इस क्रूरता भरी घटना को दो महिलाओं और एक आदमी ने अंजाम दिया है। ये मामला किशुन दासपुर का है। महिला को फेंकने के बाद वो उसका मुंह भी ढक रहे हैं। ये वीडियो मन को विचलित कर देने वाला है।

Ayodhya Viral Video पर पुलिस का बयान

अयोध्या से आए इस वायरल वीडियो में दिख रही बूढी अम्मा दम तोड़ चुकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, इस घटना पर एसपी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी का बयान भी आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की जांच चल रही है। बहुत जल्द इस क्रूरता को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026