---Advertisement---

Bangladesh Viral Video: एक साथ 6 लड़कों संग लवी डवी कर रही थी चालबाज लड़की, खुली पोल तो सबने एक साथ कर दिया धप्पा

Bangladesh Viral Video: एक साथ 6 लड़कों को घूमा रही थी लड़की लेकिन सबके साथ चालबाजी दिखाना पड़ गया भारी क्योंकि एक को जब पता लगा तो उसने बाकियों को बुलाकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसका वीडियो चर्चा में है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2025 3:13 अपराह्न

Bangladesh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bangladesh Viral Video: कहा जा रहा है कि प्यार इश्क और मोहब्बत जो प्रेम की परिभाषा माने जाते थे वो आजकल के युवाओं के लिए चोंचले साबित हो गए है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब प्यार युवाओं के लिए टाइमपास और जरूरत पूरी करने जैसी चीज बनकर रह गया है। ऐसा नहीं है कि हर कोई इसी चाल पर चल रहा है पर आए दिन ऐसे कई मामले सामने आते है जिसे देखकर प्यार से लोगों का भरोसा ही उठ जाए। हाल ही में जो मामला सामने आया है वो बांग्लादेश का है जहां एक युवती एक दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ 6 लड़कों को डेट कर रही थी। Bangladesh Viral Video देखने के बाद आपको झटका लग सकता है।

शातिर लड़की को सबक सिखाने के लिए बांग्लादेश वायरल वीडियो में बॉयफ्रेंड ने प्लान को दिया अंजाम

Bangladesh Viral Video में लड़की की चालबाजी ऐसी की उसे डेट करने वाले लड़के आराम से बेवकूफ बनते रहे और ये शातिर लड़की प्यार का भरोसा दिलाकर अपने आशिकों संग टाइमपास कर रही थी। लेकिन कहते है कि सच आखिरकार सामने आ ही जाता है। लड़की के 6 ब्वॉयफ्रेंडों में से एक को शक हो जाता है कि दाल में कुछ काला है तो वो थोड़ा जांच पड़ताल करता है। जब उसे सच्चाई पता लगती है कि वो अकेला नहीं है जो युवती के प्रेमजाल में फंसा है बल्कि ओर पांच आशिक लाइन में है , तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लड़के का दिल तो टूटता है पर वो इस शातिर लड़की को सबक सिखाने की सोचता है।

बांग्लादेश वायरल वीडियो में लड़की को लगा जोरदार झटका

लड़का लड़की को एक रेस्तरां में मिलने के लिए बुलाता है और इसी डेट पर बाकी के 5 ब्वॉयफ्रेंडों को भी बुला लेता है। Bangladesh Viral Video में आप देख सकते हैं कि लड़की संग गले में बाहें डाले लड़का डेट पर रेस्तरां में बैठा होता है और लड़की को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। लड़की आराम से पहले के साथ इश्क फरमा रही होती है कि उसके अन्य 5 ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचकर धप्पा कर देते है। अब लड़की को अपने सभी बॉयफ्रेंड एक साथ देखकर लगता है झटका और वो भी ऐसा की नजर मिलना भी भारी पड़ने लगा। बांग्लादेश वायरल वीडियो में लड़की की असलियत सामने आने पर बाकी के ब्वॉयफ्रेंड भी शॉक में थे और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बोले तो बोले क्या।

बांग्लादेश वायरल वीडियो को लेकर लोग ले रहे जमकर मजे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर घर के क्लेश नाम के X हैंडल से शेयर किया गया है और यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए है। Bangladesh Viral Video को लेकर किसी ने लड़की के दिमाग की दाद देते हुए कहा इसे तो कंपनी का सीईओ होना चाहिए तो किसी ने इसका जमकर मजाक उड़ाया है। पोल खुलने के बाद लड़की के सभी ब्वॉयफ्रेंड उससे जवाब मांगने की कोशिश करते दिखाई दे रहे है तो किसी ने अपना माथा पकड़ा हुआ है। इस घटना से यूजर्स ने जो सबक लिया है वो यही की अपने पार्टनर पर भरोसा आंख बंद करके नहीं करें आजकल सारी जांच पड़ताल जरूरी है l

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026