---Advertisement---

Begusarai Video:’कानून व्यवस्था को ठेंगा’! गुंडों ने BJP नेता की बेटी को घर में घुसकर तेजाब से जलाया, वीडियो देख आ जाएगा खौफ

Begusarai Video: बिहार से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां पर कुछ गुंडों ने आधी रात को बीजेपी नेता की बेटी पर तेजाब से हमला किया है। इसके बाद वह फरार हो गए।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 6, 2025 3:35 अपराह्न

Begusarai Video
Follow Us
---Advertisement---

Begusarai Video: बिहार के बेगुसराय से एक डरा देने वाली घटना सामने आयी है। यहां पर बीजेपी नेता की जवान बेटी पर तेजाब से हमला किया गया है। हैरानी की बात ये है कि, इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब, वह रात में घर पर सो रही थी। तभी किसी ने खिड़की से उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसके हाथ बुरी तरह से झुलस गए। ये घटना आधी रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसके हाथों में पट्टी लिपटी हुई है। अपराधियों ने जिस तरह से घर में घुसकर इसे अंजाम दिया है, उसे देखाने के बाद Social Media यूजर्स ने सुशासन बाबू की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं।

BJP नेता की बेटी पर अपराधियों ने डाला तेजाब

इस Begusarai Video वीडियो को FirstBiharJharkhand नाम के एक्स हैंडल से 6 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की के हाथों पर पट्टी बंधी हुई है। इसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह इससे काफी झुलसी है। इसके साथ ही आस-पास परिजन भी नजर आ रहे हैं। लड़की की आयु 24 साल बताई जा रही है।पीड़िता के पिता बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्याक्ष संजय सिंह बताए जा रहे हैं। ये घटना बेगुसराय के बखरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में घटि है। आधी रात को अज्ञाl अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का कहना है कि, उनकी किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है।

Begusarai Video पर यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस बेगुसराय की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक लिखता है, “बिहार में जंगल राज चल रहा है। अपराधी कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा रहा है। पुलिस सिर्फ बालू और शराब खोजने में व्यस्त है।” दूसरा लिखता है, “ऐसे अपराधी लोगों को सीधे ठोक देना चाहिए।” तीसरा लिखता है, “अत्यंत दुखद!अपराधी को फांसी सुनिश्चित हो।”

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026