---Advertisement---

Bengaluru Video:करोड़ों की पॉर्श कार पर सीमेंट घोलने वाले कौन हैं अखिल हिमाद्री? देखें गड्ढे भरने का लग्जरी तरीका

Bengaluru Video: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अमीर बिजनेसमैन लग्जरी पॉर्श कार के ऊपर सीमेंट का घोल बनाकर सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। उनका ये तरीका लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 21, 2026 12:24 अपराह्न

Bengaluru Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Video:   पॉर्श कार सड़कों पर कम ही दिखती है। इस करोड़ों की गाड़ी को  बॉलीवुड सेलिब्रेटिज चलाते हुए दिखते या फिर कोई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर। लोगों को आकर्षित करने के लिए इसका लुक ही काफी है। लेकिन इस लग्जरी गाड़ी की कीमत इतना ज्यादा है कि, काफी लोगों का तो ये कभी पूरा ना होने वाला सपना है। लेकिन क्या हो जब इसी लग्जरी कार के ऊपर  कोई आदमी सीमेंट घोलकर सड़कों के गड्ढे  भरने लगे?  सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वो लाल रंग की पॉर्श कार के बोनट के ऊपर सीमेंट और बजरी का मसाला घोल बिस्लेरी के महंगे पानी से घोल रहा है। इतना ही सड़कों के गड्ढे भी भर रहा है। इस आदमी के इस शाही अंदाज को देख हर कोई दंग है। इसीलिए लोग इस रईस आदमी के बारे में जानना चाहते हैं।

पॉर्श कार पर सीमेंट घोलकर  गड्ढों को भरा

आपको बता दें, पॉर्श कार के ऊपर  गड्ढे भरने के लिए सीमेंट का मसाला घोलते इस आदमी के वायरल वीडियो को एक्स पर Priya singh नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,’पोर्श कार से गड्ढे भरने निकला आदमी चमचमाती पोर्शे से कार से सड़क के गड्ढे भरने निकला बिजनेसमैन, बिस्लेरी के पानी से कार के बोनट पर घोली सीमेंट और भरा गड्ढा वीडियो बेंगलुरु का है।’   बेंगलुरु की टूटी सड़कों को ठीक करने वाले इस अमीर व्यक्ति का नाम अखिल हिमाद्री हैं।  वो जिस तरह से आम जानता को उनकी जिम्मेदारी याद दिला रहे हैं। वो काफी प्रभावित करने वाला है।

Bengaluru Video में दिख रहे अखिल हिमाद्री कौन हैं?

करोड़ों की पॉर्श कार पर सीमेंट घोलकर सड़कों के गड्ढे भरने वाले अखिल हिमाद्री के बारे में लोग जानना चाहते हैं। खबरों की मानें तो ये रईस आदमी एक रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा बिजनेसमैन है।
वे इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने लाइफस्टाइल और कारों से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं। लेकिन उनका गड्ढे भरने वाला ये वायरल वीडियो नागरिक के मुद्दों और उनके कर्तव्यों से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि, उनके इस वीडियो की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026