---Advertisement---

Bengaluru Viral Video:जिंदगियों को ताक पर रख बस चलाते हुए Reel का मजा लेते ड्राइवर की लापरवाही कैमरे में कैद, हरकत देख खौफ में लोग

Bengaluru Viral Video: सोशल मीडिया पर बस चलाते हुए रील देखते ड्राइवर की लापरवाही का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग दंग हैं। इसके साथ ही एक्शन लेने की बात भी कह रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 18, 2025 6:52 अपराह्न

Bengaluru Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bengaluru Viral Video: पिछले कुछ समय से Instagram Reel का भूत लोगों के सिर पर कुछ इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि, वो ना तो खुद की जिंदगी देख रहे हैं और ना ही दूसरों की। एक ऐसा ही लापरवाही से भरा हुआ वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है। इसमें वह बस चलाते हुए रील देख रहा है। ड्राइवर के द्वारा की जा रही ये जरा सी लापरवाही यात्रियों को मुसीबत में डाल सकती है। इस दौरान कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ये बेंगलुरु वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

बस चलाते हुए लापरवाह ड्राइवर ने लिया Instagram Reel का आनंद

इस लापरवाही से भरे Viral Video को thelogicalindian नाम के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक ड्राइवर के हाथ में फोन है और वह ट्रैफिक के बीच में इंस्टाग्राम रील का आनंद ले रहा है। वह आस-पास की भीड़ और लोगों से इतना ज्यादा बेखबर है कि, उसे ये तक नहीं पता की, उसके पीछे से कोई रिकॉर्ड कर रहा है। इतना ही नहीं वह ट्रैफिक के बीच बस को ड्राइव भी कर रहा है और रील भी चला रहा है। BMTC Bus Driver के इस Bengaluru Viral Video को देख यूजर्स को गुस्सा आ गया है और वह एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Viral Video देख यूजर ने की एक्शन की मांग

बेंगलुरु वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1200 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैँ। वहीं, यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ ड्राइवर ट्रेंड को फॉलो कर रहा है।’ दूसरा लिखता है कि, ‘कोई इसका वायरल वीडियो देख रहा होगा’। तीसरा इस ड्राइवर पर एक्शन के लिए बोल रहा है। Bus Driver का ये वायरल वीडियो लोगों को डरा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026