---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit: शादीशुदा चंद्रिका का नया ‘आशिक’ या… ? ‘वड़ा पाव गर्ल’ का ब्यॉयफ्रेंड इस दिन देगा हर चुभते सवाल का जवाब

Chandrika Gera Dixit: 'वड़ा पाव गर्ल' यानी की चंद्रिका दीक्षित गेरा ने अपने नए रुमर्ड आशिक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मिस्ट्री मैन अपने रिश्ते की सच्चाई की खुलासा करने वाली डेट के बारे में बता रहा है। ये वही युवक है जिसे चंद्रिका के पति युगम गेरा नया आशिक बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 6, 2026 12:08 अपराह्न

Chandrika Gera Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit:  ठेले पर दिल्ली में वड़ा पाव बेचकर रातों-रात स्टार बनी चंद्रिका गेरा दीक्षित इस समय अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के कारण चर्चा में हैं। उनके पति युगम गेरा ने गंभीर आरोप लगाते हुए अपने साथ हुए धोखे का खुलासा किया है। वहीं, चंद्रिका के साथ प्यार-मोहब्बत की इंस्टाग्राम रील बना रहे युवक को नया आशिक बताया है।  इतना ही नहीं ‘वड़ा पाव गर्ल’  भी अपने पति के दूसरे लड़की से अफेयर का खुलासा कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पूरी तरह से कंफ्यूज हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा ये व्यूज का ड्रामा है या फिर इसके पीछे वाकई कोई सच्चाई है। इन तमाम सवालों का जवाब अब चंद्रिका दीक्षित गेरा के साथ घूमने वाला लड़का देने वाला है। युवक ने वीडियो जारी करके वो डेट बताई है जिसमें वो सारे सवालों का जवाब देगा।

Chandrika Gera Dixit के मिस्ट्रीमैन का नया खुलासा

चंद्रिका गेरा दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्री मैन के साथ नई रील को शेयर किया है। जिसमें युवक बता रहै है कि, 8 फरवरी को वो इस पूरे सियापे से पर्दा उठाएगा। इसके साथ ही हर सवाल का जवाब देगा।

वड़ा पाव गर्ल‘  ने इस वीडियो को मिस्ट्री मैन के साथ टैग भी किया है। बीते दिन चंद्रिका इस युवक से मांग भरवा रही थी। अब 8 फरवरी को दोनों बड़ा खुलासा करने वाले हैं। इस नई ट्विस्ट को देखकर लोग अब मजे ले रहे। एक यूजर लिखता है,  ‘अबे एकता कपूर का नया सीरियल लग रहा है’। दूसर लिखता है, ‘अब वड़ा पाव नहीं बिक रहा जो नया ड्रामा शुरु कर दिया’। तीसरा लिखता है,  ‘कुछ व्यूज के लिए इतना कैसे गिर सकते हो अपने परिवार के बारे में सोचो’।

आशिक, पति और  ‘वड़ा पाव गर्ल’ 

‘वड़ा पाव गर्ल’ का मिस्ट्री मैन के बारे में 8 फरवरी तो पता चलेगा वो वाकई में उनका नया साजन है या फिर कोई एक्टर जो वायरल होने के लिए प्रैंक कर रहा है। बेहरहाल चंद्रिका दीक्षित गेरा के पति युगम गेरा कई बार वीडियो जारी करके अपनी पत्नी को ही बेवफा कह रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रिका के साथ घूम रहे युवक को उनका नया आशिक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कभी वड़ा पाव बेचकर छाने वाली चंद्रिका इस समय अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। कुछ लोग इसे रियल मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे व्यूज बटोरने का बहुत ही घटिया आइडिया  बता रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026