---Advertisement---

Viral Video: पेट्रोल चोरी करती महिला ने उल्टा कार मालिक को दिखाई दादागिरी, कॉन्फिडेंस देख खौफ में मर्द समाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर पेट्रोल चोरी करते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो उल्टा कार चालक को डांट रही है। औरत की ये दादागिरी लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 4, 2026 6:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज से पहले आपने एक से बढ़कर एक चोर और उनके बचने वाले बहाने देखे होंगे लेकिन, ऐसी महिला शायद ही देखी हो जो पकड़े जाने पर उल्टा मालिक को डांट रही हो। सोशल मीडिया पर एक औरत का वीडियो वायरल हो रहा है। वो कार से पेट्रोल चुरा रही है। लेकिन तभी गाड़ी का मालिक आ जाता है। वो उससे ही बहस करने लगती है। महिला हाई कॉन्फिडेंस दिखाते हुए कार को ही अपना बता देती है। गाड़ी मालिक चाबी से खोल भी देता है। लेकिन चोरी कर रही महिला उसकी एक नहीं मानती है।

महिला ने की दिन दहाड़े पेट्रोल की चोरी

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Er. Aamir malik नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला दिन दहाड़े कार से पेट्रोल चोरी कर रही है। लेकिन जब कार मालिक उसे टोकता है तो वो उसे अपना बताने लग जाती है। इतना ही नहीं वो कार मालिक और उसकी चाबी को भी नकार देती है। वो जिस कॉन्फिडेंस के साथ झूठ बोल रही है वो काफी सोच में डाल देने वाला है। जो भी इसे देख रहा वो इस नारी शक्ति पर हैरान है।

Viral Video देख घूमा यूजर्स का सिर

एक्स पर ये वायरल वीडियो 4 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 75 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यह महिला तो चोरी कर रही है और ऊपर से कैसे दादागिरी दिखा रही है बताओ मतलब शर्म नाम की कोई चीज नहीं है गलती मानने की वजह जुबान लड़ा रही है।’ दूसरा लिखता है, ‘सच पकड़ा गया, लेकिन झूठ का आत्मविश्वास नहीं टूटा — यही सबसे खतरनाक चीज़ है।’ तीसरा लिखता है, ‘इसकी क्या मिसाल दूं ये तो बेमिसाल है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026