---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit: रिश्तों का ‘वड़ा पाव’! बेटे-पति को छोड़ ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने बिना तलाक रचाई दूसरी शादी! लोगों का सिर चकराया

Chandrika Gera Dixit: 'वड़ा पाव गर्ल' ने दूसरी शादी कर ली है। इसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन्हें देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वो तलाक पर सवाल पूछ रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 10, 2026 1:44 अपराह्न

Chandrika Gera Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit: ठेले पर ‘वड़ा पाव’ बेचकर रातों-रात  दिल्ली की ‘वड़ा पाव गर्ल’ बनी चंद्रिका गेरा दीक्षित ने दूसरी शादी कर ली है। वो लंबे समय से पति पर चीट करने का आरोप लगा रही थीं। लेकिन वो खुद एक नए लड़के को अपना  रियल लव बताते हुए खूब इंस्टाग्राम रील बना रही थीं। फाइनली अब इस मिस्ट्री मैन के साथ उन्होंने शादी कर ली है। उन्होंने शादी के फोटो शेयर करके फैंस को बताया है। जिसके बाद यूजर्स सवाल उठाने लगे है कि, बिना तलाक इसने दूसरी शादी कैसे कर ली? वहीं ,  सोशल मीडिया पर  कुछ लोगों को चंद्रिका के पति युगम गेरा और उनके छोटे बेटे की चिंता हो रही है।

Chandrika Gera Dixit की दूसरी शादी देख लोगों को आया गुस्सा

बिग बॉस ओटीटी 3 में दिख चुकी ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अपने इंस्टाग्राम पर लड़के के साथ शादी वाले फोटोज को शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है,  फाइनली उन्होंने हार्ट वाली दो इमोजी भी बनाई हैं।

चंद्रिका गेरा दीक्षित लाल रंग के जोड़े में दिख रही है। वहीं, उनका मिस्ट्री मैन हाथ थामे हुए है। दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। ‘वड़ा पाव गर्ल’ की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। क्योंकि पति के साथ उनके रिश्ते खराब हुए हैं, इसकी जानकारी तो सभी के पास थी। लेकिन  उन्होंने पति को तलाक दे दी है। ये किसी को नहीं पता है। यही वजह है कि, वो तलाक को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

‘वड़ा पाव गर्ल’ पर भड़के यूजर्स

चंद्रिका गेरा दीक्षित और उनके नए मिस्ट्री मैन की शादी को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। अधिकतर लोगों का कहना है कि, इसने पति को बिना तलाक दिए कैसे दूसरी शादी कर ली है?चंद्रिका गेरा दीक्षित की दूसरी शादी के फोटोज को देख एक यूजर लिखता है, ‘औरत जात पर कलंक’। दूसरा लिखता है, बिना मेहंदी कैसे शादी कर ली दो दिन के अंदर , ‘ऐसी गलती को एक्टिंग करते हुए अर्जुन कपूर भी नहीं करता है;। तीसरा लिखता है कि, ‘चीट अगर पति ने किया है तो इसने शादी क्यों कर ली है?’ वहीं, तमाम सारे लोग इसे वायरल होने के लिए स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों को चंद्रिका के छोटे बच्चे की चिंता हो रही है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026