---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit Video: अप्रैल फूल या रियल निकाह! वड़ा पाव गर्ल क्या पति को छोड़ सच में कर रही सैफी से शादी? जानें सच्चाई

Chandrika Gera Dixit Video: वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित पिछले कुछ दिनों से पति युगम गेरा से अलग रह रही हैं और सैफी नाम के युवक साथ वीडियो बना रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों खुद को कपल की तरह दिखाते हैं। ऐसे में चंद्रिका और सैफी ने वीडियो जारी करके शादी करने का एलान किया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 1, 2026 1:05 अपराह्न

Chandrika Gera Dixit Video
Follow Us
---Advertisement---

Chandrika Gera Dixit Video:  स्ट्रीट पर वड़ा पाव बेचकर स्टार बनी वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित पिछले कुछ समय से अपने पति से खराब रिश्तों के कारण चर्चा में हैं। वो एक बच्चे की मां हैं और पति पर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं। फिलहाल वो युगम गेरा से अलग रह रही हैं। लेकिन इस बीच उनकी सैफी नाम के युवक से नजदीकियां बढ़ गयी हैं। चंद्रिका लड़के को मिस्ट्रीमैन कहती हैं। वहीं, उनके साथ कपल वाली वीडियो बनाती हैं। कभी ये शादी करते दिखते हैं तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखते हैं। जिसके कारण लोग इनको अब रियल कपल कहने लगे हैं। अभी हालहि में दोनों ने निकाह का एलान किया है।

वड़ा पाव गर्ल और सैफी ने किया निकाह का एलान

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित और  सैफी की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को पोस्ट किया गया है। जिसमें वो  दोनों उन हिन्दू लड़कियों का हवाला दे रहे हैं जिन्होंने मुस्लिम लड़को से शादी की है।

देखें वीडियो

वो महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा और यूट्यूबर साकिब से शादी करने वाली कनिका शर्मा का नाम लेते हुए कहते हैं। इन लोगों ने भी शादी कर ली है। अब हम दोनों भी मैरिज करेंगे। वीडियो जैसे ही आगे बढ़ती है वैसे ही दोनों 1 अप्रैल का हवाला देकर  पूरे सोशल मीडिया को अप्रैल फूल बना  देते है। यानी की वो अपनी शादी के एलान के नाम  अपने फॉलोवर्स को बेवकूफ बना रहे थे।

Chandrika Gera Dixit Video देख तिलमिलाए यूजर्स

चंद्रिका गेरा दीक्षित और सैफी के इस अप्रैल फूल वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। वो तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए दोनों को ट्रोल कर रहे हैं।  एक यूजर लिखता है, ‘अप्रैल फूल अच्छा था लेकिन तुम लोग शादी कर लो फिर भी अच्छा ही रहेगा’। दूसरा लिखता है, ‘फिर क्यों पागल की तरह रोने का नाटक कर रही थी’। तीसरा लिखता है, ‘हां सच में कर ले कम से कम ड्रामे तो खत्म होंगे। अप्रैल फूल की वीडियो पर वड़ापाव गर्ल और सैफी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Viral Video

अप्रैल 1, 2026

Viral Video

अप्रैल 1, 2026

Dhurandhar 2 Plagiarism Row

अप्रैल 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

अप्रैल 1, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 1, 2026

Viral Video

अप्रैल 1, 2026