---Advertisement---

Khan Sir और उनकी बेगम के बीच में आना Physics wallah के गुरुजी को पड़ा भारी, जानें अलख पांडेय क्यों हो रहे ट्रोल?

Khan Sir और उनकी बेगम के बीच में अचानक से Physics wallah के अलख पांडेय आ गए। जिसके बाद खान सर ने उन्हें साइड कर दिया । अब यही वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 3, 2025 11:18 पूर्वाह्न

Khan Sir
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir : इस समय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर Khan Sir Reception छाया हुआ है। दो जून को उनकी शादी की पार्टी में जाने-माने शिक्षकों से लेकर नेताओं का मेला लगा रहा। हर कोई Khan sir Wife First Photo देखने के लिए बेताब था। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। हालंकि खान सर की ग्रैंड पार्टी में उनकी दुल्हनिया का चेहरा ढका ही रहा, लेकिन कैमरों की पूरी नजर इस नए जोड़े पर थी। यही वजह है कि, खान सर के ग्रैंड रिसेप्शन फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो Physics wallah कोचिंग सेंटर के प्रमुख Alakh Pandey का भी वायरल हो रहा है। दरअसल, गुरुजी जब खान सर और उनकी दुल्हानिया को मुबारकबाद देने स्टेज पर चढ़े तो कुछ ऐसा हो गया , जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं।

Khan Sir Reception Video में Physics wallah के Alakh Pandey क्यों हुए ट्रोल?

सोशल मीडिया पर Khan Sir Reception Video को Mukesh Kumar Verma नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “चलो हटो कहां मियां-बीवी के बीच में आ रहे हो जी हां कुछ ऐसा ही मोमेंट क्रिएट हुआ है खान सर के रिसेप्शन में..हुआ यूं कि Physics wallah वाले अलख पांडेय स्टेज पर फोटो शूट करवाने गए थे लेकिन गलती से वो खान सर और उनके बीवी के बीच में खड़े हो गए तो तुरंत खाना सर ने उन्हें बगल किया।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, खान सर और उनकी नई नवेली दुल्हनियां से मिलने फिजिक्स वाला के मालिक अलख पांडेय पहुंचे को वो गलती से नए जोड़े के बीच में खड़े हो गए। जिसके बाद खान सर ने तुरंत ही उन्हें साइड कर दिया। वीडियो में तो कुछ ऐसा ही दिख रहा है। वैसे ये सब कुछ शादी में होना बेहद सामान्य बात होती है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इसे खबर बना दिया और अलख पांडेय को ट्रोल करने लगे।

खान सर का ग्रैंड रिसेप्शन देख क्या बोल रहे यूजर्स?

पटना वाले खान सर की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन के इस वीडियो को एक्स पर 2 जून को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर लगभग 6 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “मियां बीवी के बीच में किसी को नहीं आना चाहिए”। दूसरा लिखता है, “बीच में मत आओ सर, ये लाइफ का सबसे खास मोमेंट है”! तीसरा लिखता है, “खान सर इतने vulnerable क्यों हो रहे… Physics wallah वाले अलख पांडेय स्टेज पर फोटो शूट करवाने गए थे लेकिन गलती से वो खान सर और उनके बीवी के बीच में खड़े हो गए तो तुरंत खाना सर ने उन्हें बगल किया।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026