Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्री-स्कूल में चल रहे देह व्यापार का भांडा भोड़ हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूल के अंदर बेहद आपत्तिजनक चीजें मिली है।ये घटना देहरादून कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके की है। खबरों की मानें तो स्थानीय लोगों की शिकायत और पार्षद नंदिनी शर्मा के द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, तीन लड़कियों को भी पकड़ा है। जिसमें से एक युवती को HIV की बीमारी भी बताई जा रही है।
Dehradun News: प्ले स्कूल में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़
स्कूल में चल रहे देह व्यापार के इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Rahul Saini नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देत हुए लिखा है, ‘शर्मनाक….शिक्षा के मंदिर में चल रहा जिस्मफरोशी का काला कारोबार…!देहरादून के एक स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है…राजस्थान निवासी आशीष पांडे और जंग बहादुर ने कमरे किराए पर लिए हुए थे..जिसमें जिस्म का सौदा किया जाता था..!कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है..साथ ही तीन युवतियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है..!ये लड़कियां..मेरठ,मुजफ्फरनगर और दिल्ली की है जो आर्थिक तंगी के कारण देहरादून नौकरी करने आई थी..इनमें से एक लड़की HIV पॉजिटिव भी है..!’
देखें वीडियो
शर्मनाक….शिक्षा के मंदिर में चल रहा जिस्मफरोशी का काला कारोबार…!
देहरादून के एक स्कूल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है…राजस्थान निवासी आशीष पांडे और जंग बहादुर ने कमरे किराए पर लिए हुए थे..जिसमें जिस्म का सौदा किया जाता था..!
कमरे से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री… pic.twitter.com/vlZXPQvtfm
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 14, 2026
इस घटना के वीडियो में स्कूल के अंदर चल रही जिस्मफरोशी धंधे से जुड़ी हुई तमाम सारी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ये पूरी गतिविधि दो महीने से स्कूल के पीछे चल रही थी। स्कूल संचालक ने इस पूरे कमरे को किराए पर लिया हुआ था।
स्कूल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर क्या बोली पुलिस?
शिक्षा के मंदिर में चल रहे इस देह व्यापार पर कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट की तरफ से भी बयान आया है। जिसमें उनका कहना है कि, ‘अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले इन लोगों ने किराये का मकान लिया था, जिसमें अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे।’ इस शर्मनाक घटना पर स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।






