Delhi Viral Video: हैवानियत! पर्दे लगी हुई स्लीपर बस में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म ने दिलाई निर्भया की याद, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

Delhi Viral Video: लगभग 46 किलोमीटर तक चलती बस में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आ रही है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वही इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने रिएक्ट किया है और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

Delhi Viral Video

Photo Credit- Google Delhi Viral Video

Delhi Viral Video: साल 2000 का निर्भया हत्याकांड जिसने दिल्ली ही नहीं पूरे देश को झकझोर रख दिया था लेकिन इस सब के बीच राष्ट्रीय राजधानी से एक और हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 16 साल की एक मासूम लड़की के साथ बर्बरता की सीमाएं पार कर दी गई। पर्दे लगी हुई बस में लगभग 46 किलोमीटर तक उसके साथ गैंगरेप किया गया और इसकी कानों कान किसी को खबर भी नहीं हुई। सोशल मीडिया पर अब इस दिल्ली वायरल वीडियो ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके प्रतिक्रिया दी है।

देखें कैसे लड़की के साथ किया गया दिल दहला देने वाला दुष्कर्म

जहां तक दिल्ली वायरल वीडियो की बात करें तो इसे x चैनल पर शेयर किया गया है और इसके साथ ही पूरी जानकारी दी गई है। जहां बताया जा रहा है कि निर्भया हत्याकांड से इसकी तुलना की जा रही है। रिपोर्ट की माने तो स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप किया गया। बस चलते ही कंडक्टर ने अश्लील हरकत शुरू की। इस मामले में आरोपी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी बारी से रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

क्यों निर्भया कांड से जोड़ा जा रहा दिल्ली का हालिया घटना

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आरोपी कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास लड़की को उतार कर फरार हो गया। परदे लगे होने के कारण घटना का पता किसी को नहीं चल सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैनपुरी से ग्रेटर नोएडा लड़की पहुंची थी वह परी चौक पर बस में चढ़ी थी। फॉरेंसिक जांच जारी है। घटना को निर्भया कांड से जोड़ा जा रहा है जहां उसे भी कहा गया था कि वह घर तक छोड़ देंगे। दोनों वारदात की तुलना की जा रही है।

अभिजीत दीपके ने Delhi Viral Video पर किया रिएक्ट

वहीं दिल्ली वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा है कि “जब असल में कोई अपराध हो रहा होता है तो दिल्ली पुलिस गायब रहती है वे तभी सामने आते हैं जब उन्हें युवा बच्चों पर बेरहमी से हमला करना होता है।” वहीं कहा जा रहा है कि जिस बस में यह जघन्य अपराध हुआ उसे जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version