Delhi Viral Video: क्या आज के समय में व्यूज के लिए लड़कियां अपनी इज्जत के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। क्या पापुलैरिटी की लालच लोगों के सिर पर कुछ इस कदर सवार है कि वह इसके लिए कोई भी हद पार करने के लिए तैयार हो जाती है। यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सवालों की बरसात कर रहे हैं। जहां निशाने पर आई है एक इनफ्लुएंसर जिन्होंने एम्स से एक वीडियो को शेयर करते हुए कथित तौर पर आरोप लगाती है कि उनके साथ एक बुजुर्ग गार्ड ने हरासमेंट किया है। अब इस पर बहस की शुरुआत हुई है।
लड़की ने एम्स के गार्ड पर लगाया घिनौना इल्जाम
दरअसल दिल्ली वायरल वीडियो की बात करें तो कथित तौर पर एम्स के सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल परिसर के अंदर लड़की को गलत तरीके से छूते हुए नजर आता है। हालांकि कुछ लोग इस पूरे घटना को सिर्फ व्यूज का ट्रिक बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जांच कर सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई क्या है इस पर लोगों की अपनी अपनी राय है।
Delhi Viral Video को लेकर क्यों लोग जता रहे हैं आपत्ति
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर ने शेयर किया है जहां देखा जा सकता है कि वह अपॉइंटमेंट लेटर लेकर 1 अगस्त को दिल्ली एम्स जाती है लेकिन गार्ड ने उन्हें बताया कि यह 10 अगस्त का है इस दौरान लड़की यह भी दिखाती है कि उस शख्स ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। हालांकि इसे देखने के बाद कुछ लोग इसे सिर्फ गलती बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड ने जानबूझकर ऐसी हरकत नहीं की और यह सिर्फ व्यूज लेने का ट्रिक है। एक यूजर ने कहा कि फेमस होने का निंजा टेक्निक लग रहा है।
वहीं दिल्ली वायरल वीडियो की सच्चाई भले ही सामने ना आई हो लेकिन लोगों के बीच बहस का दौर जारी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
