Viral Video: क्या आजकल समाज में रिश्तों का नजरिया बदल गया है। क्या मर्यादा पार कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। जो शादी का रिश्ता कल तक भरोसे पर टिका होता था आज उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। सोशल मीडिया पर हर दिन अलग-अलग वायरल कंटेंट ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं इस सबके बीच एक और वीडियो को शेयर किया जा रहा है जहां बताया गया है कि पति के घर से बाहर जाते ही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करने लगती है। उसे नहीं पता होता है कि उसके इस कारनामे को उसके घर वाले ही पकड़ लेंगे जानिए वायरल वीडियो में क्या हुआ।
बॉयफ्रेंड के साथ शादीशुदा महिला पति को देती दिखी धोखा
इश्क़ अगर छुपकर होगा तो डर भी साथ चलेगा
एक छोटी सी गलती और पूरा राज़ खुलेगापति बाहर गया समझकर रोमांस शुरू हुआ लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि घरवालों ने ही पकड़ लिया pic.twitter.com/npfFvxn1SZ
— JIMMY (@Jimmyyqx) August 6, 2026
वायरल वीडियो को @Jimmyyqx x चैनल से शेयर करते हुए यह भी बताया गया कि यह सिर्फ मनोरंजन और सोशल मैसेज देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसका उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना बदनाम करना या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। वायरल वीडियो में जो हुआ वह वाकई शॉकिंग है। इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया कि “इश्क अगर छुपकर होगा तो डर भी साथ चलेगा। एक छोटी सी गलती और पूरा राज खुलेगा पति बाहर गया समझकर रोमांस शुरू हुआ लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि घर वालों ने ही पकड़ लिया।” वायरल वीडियो में एक महिला पराए शख्स के साथ रोमांस करती नजर आती है।
शादीशुदा महिला का गैर मर्द के साथ रोमांस को देख लोगों ने उठाए सवाल
जहां इस वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह सामाजिक मर्यादा और गोपनीयता से जुड़े एक बेहद संवेदनशील पहलू को सामने लाती है। जल्दबाजी या थोड़ी सी लापरवाही किसी के निजी जीवन के राज को सरेआम उजागर कर सकती है। एक यूजर ने कहा लेकिन यह गलत है। एक ने लिखा अलग ही आज चल रहा है आजकल। एक ने लिखा, “छुपे हुए रिश्तों का अंत अक्सर किसी न किसी मोड़ पर सामने आ ही जाता है।” एक ने कहा आजकल ऐसी गलतियां बहुत से लोग करते हैं। एक यूजर ने लिखा सामाजिक मर्यादा को तार तार कर रहे हैं ऐसे बेशर्म लोग।
X चैनल पर इस वीडियो को 45000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
