Viral Video: इंश्योरेंस के पैसों के लिए ऐसे करवाया जाता है फर्जी एक्सीडेंट! करतूत देख घूम जाएगा सिर

Viral Video: इंश्योरेंस का पैसे ऐंठने के लिए लोगों के द्वारा एक से बढ़कर एक तरकीब को निकाला जाता है। लेकिन यकीन मानिए ये सबसे हटकर है। क्योंकि इसमें कार मालिक एक ऐसी करतूत कर रहा , जिसे देख लोगों के दिमाग घूम गया है। सोशल मीडिया पर अब इसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video

Picture Credit: Ravindra Upadhyay X

Viral Video:  इंश्योरेंस का पैसा वसूलने के लिए लोग एक से बढ़कर एक जुगाड़ लगाते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये फर्जी एक्सीडेंट का आइडिया सबसे खतरनाक भी है और बेहद हैरान करने वाला भी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर  बीमे का क्लेम लेने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  इसे देखने के बाद लोग काफी दंग हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर कोई कैसे मौत को दावत दे सकता है?

इंश्योरेंस के लिए करवाया फर्जी कार एक्सीडेंट!

बीमा क्लेम लेने के लिए फेक एक्सीडेंट कराने के वायरल वीडियो को  Ravindra Upadhyay नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘इंश्योरेंस क्लेम के लिए फर्जी एक्सीडेंट?आजकल कुछ लोग बीमा कंपनी से क्लेम का पैसा लेने के लालच में अपनी ही गाड़ी का जानबूझकर एक्सीडेंट कराने तक से नहीं हिचक रहे।

इस वीडियो में भी कुछ लोग कथित तौर पर एक सफेद कार को खड़े ट्रक से धीरे-धीरे टकराने के लिए कहते हुए दिखाई देते हैं।बातचीत में “वर्कशॉप”, “क्लेम लेना पड़े” और “एक बार और मार दे” जैसी बातें भी सुनाई देती हैं।यह केवल बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी नहीं बल्कि कानूनन गंभीर मामला भी है।ऐसे फर्जी क्लेम का नुकसान सिर्फ इंश्योरेंस कंपनी को नहीं, बल्कि उन लाखों ईमानदार लोगों को भी होता है जो समय पर अपना प्रीमियम भरते हैं।आखिरकार ऐसे नुकसान की भरपाई का असर पूरे बीमा सिस्टम और प्रीमियम पर पड़ता है।बीमा मुश्किल समय में सहारा देने के लिए होता है, न कि धोखाधड़ी करके पैसा कमाने का जरिया। कुछ पैसों के लालच में कानून और ईमानदारी दोनों को दांव पर लगाना क्या सही है?’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कैसे धीरे-धीरे कार का एक्सीडेंट कराया जा रहा है।

Viral Video देख सच और झूठ में उलझे यूजर्स

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  5 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 6200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोगों के काफी सोच में डाल देने वाले कमेंट सामने आ रहे हैं। कुछ लोग इसे हकीकत कह रहे हैं तो कुछ स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। इस घटना की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन अगर ये सच है तो काफी सोच डाल देने वाला है।

 

Exit mobile version