Viral Video: बॉडी बनाने के जुनून में युवक बिजली के पोल पर चढ़ा, खौफनाक पुल अप्स ने किया रोड जाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सनकी लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो बिजली के खंभे पर चढ़कर एक्सरसाइज कर रहा है। उसकी हरकत को देख हर कोई दंग है।

Viral Video

Picture Credit: SanjuGoyal01 X

Viral Video: रील और बॉडी बनाने का जुनून युवाओं के सिर पर कुछ इस तरह से चढ़कर बोल रहा है कि, वो कुछ भी करने को तैयार हैं। एक ऐसे ही सनकी लड़के का वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है। वो बिजली के खंभे पर चढ़कर पुल अप्स लगा रहा है। इस घटना को देखने के बाद रील बनाने वाले लोग भी दंग हैं। हाल ही में एक ऐसा ही विचलित कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवक खतरनाक तरीके से बिजली के खंभे पर चढ़कर जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा है।

क्या हुआ जब बिजली के पोल पर युवक करने लगा एक्सरसाइज?

इस घटना के वायरल वीडियो को SanjuGoyal01 नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘आजकल लोग रील बनाकर फेमस होने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं अब इस लड़के को ही देखिए पोल पर चढ़कर एक्सरसाइज कर रहा है इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?’

देखें वीडियो

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि,  युवक ने बिजली के खंभे के ऊपरी हिस्से पर लटक कर पुल-अप्स  लगाने जैसी जानलेवा हरकत की। इस खतरनाक स्टंट  को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी बाधित हुआ।  यही वजह है कि, कुछ लोग उसे उतरने के लिए भी कह रहे हैं, लेकिन वो ना तो किसी सुन रहा है और ना ही खंभे से नीचे उतर रहा है। जरा सी लापरवाही उसकी जान ले सकती है।

Viral Video  देख यूजर्स को आया गुस्सा

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  5 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 7200 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस व्यवहार का कड़ा विरोध किया है। यूजर्स इसे ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘मौत के साथ खेल’ करार दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि इंटरनेट पर लाइक पाने के लिए जीवन को दांव पर लगाना  बेवकूफी है। इसके साथ ही कुछ लोग युवक पर कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version