---Advertisement---

Dhirendra Shastri Viral Video: ‘ये बीमारी हमको भी…!’ बहानेखोर बच्चे से बाबा जी ने ऐसे लिए मजे, यूजर बोला “ये भी अपना भाई निकला”

Dhirendra Shastri Viral Video: सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इसमें वह एक स्कूल ना जाने वाले बहाने बाज बच्चे से मजे ले रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 24, 2024 5:50 अपराह्न

Dhirendra Shastri Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पंडित धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) अकसर अपने बयानों के कारण खबरों में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। यही कारण है कि, बागेश्वर धाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक Viral Video सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में वह एक बहाने बाज बच्चे से मजे लेते हुए उसकी क्लास लगा रहे हैं। दरअसल, ये छोटा सा बच्चा स्कूल जाता है लेकिन पढ़ाई के नाम से ये बीमार हो जाता है। इस पर बाबा बोलते हैं ये बीमारी हमे भी थी।

Dhirendra Shastri ने बच्चे से लिए मजे

इस Viral Video को amit__rajput__kanpuriya_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक छोटा बच्चा बाबा के दरबार में आता है और बोलता है “गुरुजी जब में स्कूल जाता हूं ..बीमार हो जाता हूं… कृपया कोई उपाय बता दीजिए..इस पर वह बोलते हैं कि, ये बीमारी हमें भी थी जब हम स्कूल जाते थे। जब गाड़ी निकल जाए या स्कूल का टाइम निकल जाए तो ये बीमारी ठीक हो जाती है.. इस पर लड़का बोलता है कि, हां गुरुजी…इसके बाद वह बोलते हैं कि, बेटा इसे बीमारी नहीं नोटंकी कहते है..उल्लू ना बनाओ कल से स्कूल जाओ। पंडित धीरेंद्र शास्त्री और बच्चे के बीच ये फनी बातचीत लोगों को काफी हंसा रही है।

इस Viral Video को कुछ घंटों पहले ही इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक कई सारे लाइक्स कमेंट आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “सही पकड़ा है गुरुजी ने”..इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ये बीमारी मुझे भी है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, आज मम्मी ससुराल भेजती हैं तो ये बीमारी हो जाती है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ये तो अपना ही भाई निकला”।

कौन हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ?

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की गिनती भारत के सबसे प्रसिद्ध बाबाओं में होती है। वह बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश हैं। ये मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में है। बाबा के चाहने वालों की लिस्ट में आम और खास सभी लोग आते हैं। कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री देश भर में धार्मिक कथा का आयोजन करते रहते हैं। वह जहां भी जाते हैं उन्हें सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026