---Advertisement---

Donald Trump: ईरान-वेनेजुएला तबाही के बीच मीटिंग में ही सोते दिखे डोनाल्ड ट्रंप, क्या खराब हेल्थ से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?

Donald Trump: सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सो रहे हैं। इसके साथ ही उन पर गैस छोड़ने के भी आरोप लग रहे हैं।इस वीडियो को देख ट्रंप की हेल्थ को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2026 12:37 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करवाना हो या फिर ईरान विवाद में कूदना हो। हर तरफ ट्रंप और उनके फैसलों की चर्चा है। ट्रैरिफ लगाना हो या फिर वीजा कैंसिल करना हो उनका हर फैसला पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। इन तमाम सारी घटनाओं के बीच ट्रंप का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें वो लोगों से घिरे हुए हैं और आराम से सो रहे हैं। आस-पास खड़ी दो बच्चियां उन्हें देख रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी हेल्थ को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

ईरान-वेनेजुएला विवाद के बीच Donald Trump मीटिंग में सोए

मीटिंग में सोते हुए डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Gandalv नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, डोनाल्ड टंप काफी लोगों की भीड़ से घिरे हुए हैं।

देखें वीडियो

इस माहौल को देखकर लगता है कि, मीटिंग चल रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि , वो लोगों से बात करने की जगह आराम से सो रहे हैं। लोग उनके जागने का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में दो मासूम बच्चियों को भी देखा जा सकता है। वो अमेरिका के राष्ट्रपति के जागने का इंतजार कर रहे हैं। ट्रंप की हालत को देखकर कुछ लोगों को लग रहा है कि, शायद उनकी तबियत ठीक नहीं है। मीटिंग में मौजूद लोग जिस हैरानी से देख रहे हैं, कहीं ना कहीं उन्हें ट्रंप की हेल्थ की चिंता है।

नसों की बीमारी से जूझ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति

आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रंप 79 साल के हैं। हालहि में खुलासा हुआ था कि, ट्रंप को क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी की बीमारी है। ये नसों की बीमारी होती है। इस उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं। जिस तरह से वो एक सुपर पावर होते हुए चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं वो दुनिया की नींद उड़ाए हुए हैं। फिलहाल वो डेनमार्क के ग्रीनलैंड को लेने के लिए बयान कर रहे हैं। इसके साथ ही वो तमाम सारे देशों को चेतावनी भी दे चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026